पाकुड़
Trending

महाराजपुर में रेल पटरी धंसने से ट्रेनें रद्द, सड़क मार्ग का सहारा ले रहे यात्री

बरहरवा जाने के लिए ऑटो चालकों पर मनमाना किराया वसूलने का आरोप, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Views: 33
0 0
Read Time:4 Minute, 3 Second

कोटालपोखर संवाददाता। मालदा रेल मंडल के महाराजपुर स्टेशन के पास मिट्टी धंसने और रेल पटरी के समीप कटाव के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गयी है। कई ट्रेनों के रद्द होने के कारण पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर सामान्य दिनों की तुलना में यात्रियों की भीड़ कम नजर आयी। वहीं, बरहरवा और साहिबगंज जाने वाले यात्रियों को सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ा।

रेलवे के पूछताछ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, अप दिशा में रामपुरहाट-साहिबगंज पैसेंजर, वर्धमान-साहिबगंज पैसेंजर और हावड़ा-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। वहीं रामपुरहाट-गया पैसेंजर को साहिबगंज से चलाने का निर्णय लिया गया है। डाउन दिशा में साहिबगंज-रामपुरहाट पैसेंजर, साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस और साहिबगंज-वर्धमान पैसेंजर का परिचालन भी रद्द कर दिया गया है।

महाराजपुर में रेल पटरी धंसने से ट्रेनें रद्द, सड़क मार्ग का सहारा ले रहे यात्री

पोल संख्या 219/32 के पास धंसी पटरी

बताया गया कि महाराजपुर स्टेशन के पास पोल संख्या 219/32 के समीप रेल पटरी के किनारे कटाव होने से पटरी धंस गयी है। सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने प्रभावित रेलखंड पर परिचालन रोकते हुए कई ट्रेनों को रद्द किया है। इससे पाकुड़, बरहरवा और साहिबगंज के बीच आने-जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गयी है।

ट्रेन रद्द हुई तो ऑटो बना सहारा

ट्रेनों के अचानक रद्द होने के बाद यात्रियों के सामने सड़क मार्ग ही विकल्प रह गया। खासकर बरहरवा जाने वाले यात्रियों को पाकुड़ से ऑटो का सहारा लेना पड़ा। यात्रियों ने आरोप लगाया कि ट्रेन सेवा बाधित होने का फायदा उठाकर कुछ ऑटो चालक अधिक किराया मांग रहे हैं।

यात्रियों के अनुसार, पाकुड़ बस स्टैंड से बरहरवा जाने का किराया करीब 80 रुपये है, जबकि रेलवे स्टेशन से बरहरवा जाने के लिए कुछ ऑटो चालक 150 रुपये तक की मांग कर रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि इससे उन्हें सामान्य किराये की तुलना में करीब 70 रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ रहे हैं।

ट्रेन बंद, यात्रियों की जेब पर बढ़ा बोझ

ट्रेन परिचालन बाधित होने से यात्रियों को समय और खर्च दोनों स्तर पर परेशानी उठानी पड़ रही है। एक ओर उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधन तलाशना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर अधिक किराये की शिकायत भी सामने आ रही है।

यात्रियों ने मांग की है कि प्रभावित रेलखंड पर मरम्मत एवं सुरक्षा कार्य तेजी से पूरा कर ट्रेनों का परिचालन जल्द सामान्य किया जाए। साथ ही, परिचालन सामान्य होने तक सड़क मार्ग से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था और किराये की निगरानी की जाए, ताकि यात्रियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button