Views: 186
0 0
अवैध कोयला लदा एक ट्रक जब्त, मगध कोलियरी से लाया जा रहा था अवैध कोयला, ईंट भट्टे में गिराया जाना था कोयला

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

अवैध कोयला लदा एक ट्रक जब्त, मगध कोलियरी से लाया जा रहा था अवैध कोयला, ईंट भट्टे में गिराया जाना था कोयला

लातेहार:-उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर जिले में चल रही अवैध खनन, उत्खनन, भंडारण, परिवहन को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चलाई जा रही है। इसी दौरान जिला खनन टास्क फोर्स की टीम ने शनिवार 01.02.2025 की रात्रि करीब 11:00 बजे उदयपुरा से सबानो जाने वाली सड़क में वाहन चेकिंग अभियान चलाई गई। इसी दौरान कोयला…

अवैध कोयला लदा एक ट्रक जब्त, मगध कोलियरी से लाया जा रहा था अवैध कोयला, ईंट भट्टे में गिराया जाना था कोयला
Read Time:2 Minute, 38 Second
अवैध कोयला लदा एक ट्रक जब्त, मगध कोलियरी से लाया जा रहा था अवैध कोयला, ईंट भट्टे में गिराया जाना था कोयला

लातेहार:-उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर जिले में चल रही अवैध खनन, उत्खनन, भंडारण, परिवहन को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चलाई जा रही है।

इसी दौरान जिला खनन टास्क फोर्स की टीम ने शनिवार 01.02.2025 की रात्रि करीब 11:00 बजे उदयपुरा से सबानो जाने वाली सड़क में वाहन चेकिंग अभियान चलाई गई। इसी दौरान कोयला लदा एक ट्रक आता दिखाई दिया। ट्रक को रोक कर ट्रक चालक से कोयला संबंधित कागजात मांगी गई, लेकिन किसी तरह की कोयला संबंधित कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। चालक ने बताया कि बालूमाथ के मगध परियोजना से अवैध रूप से कोयला लाया जा रहा है। जो आसपास के ईंट भट्टे में गिराया जाना था। अवैध कोयला लदा ट्रक को जब्त कर पुलिस लाइन लाया गया है। इस मामले में खनन निरीक्षक पद्मलोचन ओहदार ने चालक , ट्रक मालिक, ईंट भट्ठा व अन्य लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

अवैध खनन करने वालों के ऊपर नियमानुसार करें कठोर करवायी …….उत्कर्ष गुप्ता, उपायुक्त

*उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता ने कहा है कि जिले में किसी भी कीमत पर अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभागीय अधिकारी अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण करने वालों पर पैनी नजर बनाए रखें एवं इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें ।

अवैध खनन में लिप्त व्यक्तियों पर होगी सख़्त करवायी …… मोo नदीम शफी,जिला खनन पदाधिकारी,लातेहार

जिला खनन पदाधिकारी मो० नदीम शफी ने कहा है जिले में अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण करने वाले किसी भी कीमत में बख्सें नहीं जाएगें। उन्होंने कहा कि अवैध खनन करने वालों पर विभाग पूरी नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त के निर्देशानुसार अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन करते पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति पर कड़ी करवायी की जाएगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports