Views: 134
0 0
शहीदों की स्मृति में आयुक्त कार्यालय में रखा गया मौन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

शहीदों की स्मृति में आयुक्त कार्यालय में रखा गया मौन

पलामू:- शहीद दिवस भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में आज आयुक्त कार्यालय में 2 मिनट का मौन रखा गया। शहीद दिवस कार्यक्रम में आयुक्त श्री बालकिशुन मुंडा के नेतृत्व में आयुक्त कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को याद किया।…

शहीदों की स्मृति में आयुक्त कार्यालय में रखा गया मौन
Read Time:1 Minute, 29 Second
शहीदों की स्मृति में आयुक्त कार्यालय में रखा गया मौन

पलामू:- शहीद दिवस भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में आज आयुक्त कार्यालय में 2 मिनट का मौन रखा गया।

शहीद दिवस कार्यक्रम में आयुक्त श्री बालकिशुन मुंडा के नेतृत्व में आयुक्त कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को याद किया।

आयुक्त ने राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज उन वीरों को श्रद्धांजलि देने का दिन है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। यह दिन हम सबको देश की आजादी में बलिदान देने वाले वीर सपूतों की आदर्श और कर्तव्य को निभाने की प्रेरणा देती है।

शहीद दिवस कार्यक्रम में आयुक्त के सचिव विजय वर्मा सहित आयुक्त कार्यालय, प्रमंडलीय सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार कार्यालय, क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक कार्यालय के पदाधिकारी एवं सभी कर्मीगण उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports