बकोरिया पंचायत में विधायक ने किया रोड का शिलान्यास

बकोरिया पंचायत में विधायक ने किया रोड का शिलान्यास
Views: 260
0 0
Read Time:2 Minute, 1 Second
बकोरिया पंचायत में विधायक ने किया रोड का शिलान्यास

सतबरवा से दिनेश यादव की रिपोर्ट

सतबरवा(पलामू):- सतबरवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बकोरिया पंचायत के हरिजन टोला बैजनाथ रजक के घर से दुर्गाबाड़ी होते हुए नावा हरि कमारु तक पथ कार्य का शिलान्यास मनिका विधानसभा के विधायक रामचंद्र सिंह के द्वारा नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया ।
यह गांव रोड के अभाव में अभी तक भी पिछड़ा था,लेकिन रोड के शिलान्यास से अब वहां की विकास की उम्मीद बढ़ती हुई दिख रही है।

इस सड़क के निर्माण से गंवा के निवासियों को बहुत बड़ी सुविधा होगी। वे अब आसानी से अपने गंतव्य तक पहुँच पाएंगे और साथ ही साथ व्यापार और वाणिज्य में भी वृद्धि होगी।

मनिका विधानसभा के विधायक रामचंद्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि यह सड़क गांव के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार गांव के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस सड़क का निर्माण इसका एक उदाहरण है।
इस सड़क के शिलान्यास के साथ ही, गाँव के निवासियों ने विधायक का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सड़क उनके जीवन को आसान बनाएगी।

मौके पर उपस्थित विधायक प्रतिनिधि प्रमोद यादव अमित कुमार अरुण कुमार अयोध्या यादव, गुरनाम ठाकुर,उमेश मेहता,अनुज कुमार, सचिन बैठा, इंद्रदेव उरांव,पिंटू सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment