मिर्चाइंया फॉल और सुग्गा बांध फॉल मे न्यू ईयर को सैलानियों की उमड़ी भीड़ 

मिर्चाइंया फॉल और सुग्गा बांध फॉल मे न्यू ईयर को सैलानियों की उमड़ी भीड़ 
Views: 272
0 0
Read Time:1 Minute, 44 Second

मिर्चाइंया फॉल और सुग्गा बांध फॉल मे न्यू ईयर को सैलानियों की उमड़ी भीड़ 

पंकज कुमार यादव की रिपोर्ट- 

गारू(लातेहार):-लातेहार जिले के गारु प्रखंड में स्थित मिर्चइंया फॉल और बारेसाढ़ स्थित सुग्गा बांध फॉल नए साल के अवसर पर सैलानियों की उमड़ी भीड़।प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर ये जलप्रपात पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। हरे-भरे जंगलों के बीच स्थित मिर्चइंया फॉल और सुग्गा फॉल अपनी शीतल जलधाराओं और शांत वातावरण के लिए जाने जाते हैं।

नए साल के मौके पर यहां हजारों की संख्या मे पर्यटक परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचे। प्राकृतिक दृश्य और स्वच्छ वातावरण ने लोगों को कुछ पल प्रकृति के करीब बिताने का अवसर दिया। कई लोग जलप्रपात के पास पिकनिक मनाते और तस्वीरें खींचते और डीजी के धुन मे नाचते नजर आये।

मिर्चाइंया फॉल और सुग्गा बांध फॉल मे न्यू ईयर को सैलानियों की उमड़ी भीड़ 

स्थानीय प्रशासन की ओर से पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे। इन स्थलों पर उमड़ी भीड़ ने न केवल क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा दिया, बल्कि स्थानीय व्यवसायों को भी नई ऊर्जा प्रदान की।मिर्चइंया फॉल और सुग्गा बांध फॉल लातेहार जिले के गारु प्रखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में जाने जाते है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment