Views: 332
0 0
कंस्ट्रक्शन कंपनी में डकैती कांड को अंजाम देने वाले सात अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

कंस्ट्रक्शन कंपनी में डकैती कांड को अंजाम देने वाले सात अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

जमशेदपुर :- हर से सटे कमलपुर थाना क्षेत्र के बनकुंचिया स्थित माँ तारा कंस्ट्रक्शन कंपनी में शनिवार-रविवार की रात हुई डकैती कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस घटना में शामिल सात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। डकैती का मास्टरमाइंड सनातन तांती इसी कंपनी में हाइवा ड्राइवर था और उसने ही यह…

कंस्ट्रक्शन कंपनी में डकैती कांड को अंजाम देने वाले सात अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
Read Time:2 Minute, 6 Second

कंस्ट्रक्शन कंपनी में डकैती कांड को अंजाम देने वाले सात अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

जमशेदपुर :- हर से सटे कमलपुर थाना क्षेत्र के बनकुंचिया स्थित माँ तारा कंस्ट्रक्शन कंपनी में शनिवार-रविवार की रात हुई डकैती कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

इस घटना में शामिल सात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। डकैती का मास्टरमाइंड सनातन तांती इसी कंपनी में हाइवा ड्राइवर था और उसने ही यह साजिश रची थी।

जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में सरायकेला-खरसावां जिले के चौका निवासी सनातन तांती उर्फ सोनू, तमाड़ निवासी संदीप कुमार, प्रकाश महतो, अशोक महतो, उमेश कुमार महतो, अड़की थाना क्षेत्र निवासी गांगू मुंडा उर्फ गूंगा मुंडा और उमेश कुमार महतो शामिल हैं।

पुलिस ने अपराधियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार, एक कार, लूटे गए 1.20 लाख रुपये और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।एसएसपी किशोर कौशल ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि इस घटना के मास्टरमाइंड सनातन तांती ने अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती की योजना बनाई।

घटना के दिन प्रकाश और गांगू हथियार लेकर आए, जबकि अशोक महतो कार लेकर मौके पर पहुंचा।

चार आरोपी संदीप, प्रकाश, गांगू और अशोक कंस्ट्रक्शन कंपनी के परिसर में घुसे और घटना को अंजाम दिया। वहीं, उमेश बाहर निगरानी कर रहा था। पुलिस जांच में पहले सनातन को पकड़ा गया। उससे पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Loading

कंस्ट्रक्शन कंपनी में डकैती कांड को अंजाम देने वाले सात अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports