Views: 135
0 0
युवक ने अपने ही कार को किया आग के हवाले,जलकर हुआ खाक, जांच में जुटी पुलिस

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

युवक ने अपने ही कार को किया आग के हवाले,जलकर हुआ खाक, जांच में जुटी पुलिस

लातेहार:- सदर थाना क्षेत्र के जालिम खुर्द गांव में पिछले दिनों एक कार में एक युवक ने आग लगा दिया।जिससे कार पूरी तरह से जल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जालिम खुर्द गांव में रंजन कुमार पिता आदित्‍य प्रसाद ने एक युवक पर कार के साथ उसे जिंदा जला देने का प्रयास करने का आरोप…

युवक ने अपने ही कार को किया आग के हवाले,जलकर हुआ खाक, जांच में जुटी पुलिस
Read Time:2 Minute, 47 Second

युवक ने अपने ही कार को किया आग के हवाले,जलकर हुआ खाक, जांच में जुटी पुलिस

लातेहार:- सदर थाना क्षेत्र के जालिम खुर्द गांव में पिछले दिनों एक कार में एक युवक ने आग लगा दिया।जिससे कार पूरी तरह से जल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जालिम खुर्द गांव में रंजन कुमार पिता आदित्‍य प्रसाद ने एक युवक पर कार के साथ उसे जिंदा जला देने का प्रयास करने का आरोप में उन्‍होने एक आवेदन सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दिया है.

रंजन कुमार ने अपने आवेदन में बताया कि गत 30 नवंबर को उसके मोबाइल पर गांव के ही दो युवक दिलीप कुमार सिंह पिता स्‍व सत्‍यनारायण सिंह और रविंद्र सिंह पिता चंद्रिका सिह (दोनो ग्राम जालिम) ने कॉल किया और कहा कि तुम जितना जल्‍दी हो अपने कार के पास आओ. वहां पहुंचने पर उन्‍होने उसे शराब पीने के बहाने कार से कहीं दूसरी जगह जाने को कहने लगे.

जब मैं दूसरी जगह जाने से इंकार किया तो वे दोनो उसे धमकी देने लगे. कहने लगे कि वे पूरी तैयारी से आये हैं, अगर कार में नहीं बैठे तो कार और तुमको साथ में जला देगें. इसके बाद वे दोनो अपने साथ लाये डीजल को कार में उड़ेल दिया और दिलीप सिंह ने माचिस ले कर कार में आग लगा दी. कार धू धू कर जलने लगी.

रंजन ने आरोप लगाया कि दोनो लोग उसे उठा कर जलती कार में फेंकने का प्रयास किया. वह किसी प्रकार अपनी जान बचाया. रंजन ने बताया कि उक्‍त कार(जेएच 05ए- 4728) दिलीप सिंह के नाम से है. रंजन ने बताया कि वह उस कार का उपयोग और रख रखाव करता था, इसके बदले में उसने अपना बाइक दिलीप के नाम ट्रांसफर किया था. कार का सारा लोन उसने भरा.

जब उसने दिलीप सिंह से कहा कि कार अब मेरे नाम से ट्रांसफर कर दो तो वह बार बार टाल मटोल करता रहा. बाद में उसने कार में आग लगा दी. इस संबंध में बात करते हुए सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्‍हा ने कहा कि पुलिस मामले की सत्‍यता की जांच कर रही है. जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी.

 

Loading

युवक ने अपने ही कार को किया आग के हवाले,जलकर हुआ खाक, जांच में जुटी पुलिस

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports