-
झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, राँची द्वारा परीक्षा रूटिंग जारी कर दी गई
Ranchi:-कक्षा 1 से 7 तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों की अर्धवार्षिक परीक्षा 16 दिसंबर से शुरू होगी। परीक्षा 18 दिसंबर तक पूरी होनी है. झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद,राँची द्वारा परीक्षा रूटिंग जारी कर दी गई है।
परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12.30 बजे से 2.30 बजे तक आयोजित की जाएगी. विद्यार्थियों को दी गई नोटबुक का उपयोग उत्तर पुस्तिका के लिए किया जाएगा। यह परीक्षा सभी शासकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त, आवासीय विद्यालयों, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों एवं मॉडल स्कूलों में आयोजित की जाएगी।
कक्षा एक व दो की परीक्षा मौखिक होगी. जबकि कक्षा 3 से 7 तक के प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे। प्रश्न पत्र परीक्षा से एक दिन पहले जेसीईआरटी राँची द्वारा जी गुरुजी ऐप के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। कक्षा 3 से 5 तक प्रत्येक विषय के लिए 60-60 अंक निर्धारित हैं। जबकि कक्षा 6 से 8 तक प्रत्येक विषय के लिए 60-60 अंक निर्धारित हैं, लेकिन गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के लिए लिखित कार्य के लिए 50-50 अंक और प्रोजेक्ट कार्य के लिए 10-10 अंक निर्धारित हैं।
संथाली, खड़िया, मुंडारी, कुड़ुख विषयों के कक्षावार प्रश्न पत्र विद्यालय स्तर पर तैयार किये जायेंगे. मूल्यांकन स्कूल स्तर पर किया जाएगा। मूल्यांकन कार्य 19 दिसंबर से 21 दिसंबर तक चलेगा। 24 दिसंबर तक स्कूल स्तर पर रिजल्ट अनिवार्य रूप से घोषित करना होगा.