उग्रवादियों ने पांच हाइवा वाहन को कियाआग के हवाले,पर्चा छोड़ ली जिम्मेवारी

उग्रवादियों ने पांच हाइवा वाहन को कियाआग के हवाले,पर्चा छोड़ ली जिम्मेवारी
Views: 157
0 0
Read Time:2 Minute, 20 Second
उग्रवादियों ने पांच हाइवा वाहन को कियाआग के हवाले,पर्चा छोड़ ली जिम्मेवारी

लातेहार:- जिले में एक बार फिर उग्रवादियों ने मंगलवार की रात हेरंहज थाना क्षेत्र के लात जंंगल के पास तुबेद कोल माइन से कोयला परिवहन में लगी पांच हाइवा वाहन को आग के हवाले कर दिया है.और चालकों से मारपीट भी किया हैं।

साथ ही अपनी पर्चा छोड़ कर उग्रवादी संगठन जेपीसी (झारखंड प्रस्‍तुति कमिटि) ने घटना की जिम्‍मेवारी ली है.पर्चे में कहा गया कि जब झारखंड राज्‍य हमारा है तो अधिकार भी हमारा हो. आगे कहा गया है कि तुबेद कोल माइन से हो रहे कोयला की ट्रांसपोटिंग, लोडिंग और मिट्टी कटाई समेंत अन्‍य कार्यों में जब तक संगठन से बातचीत नहीं हो जाती है तब तक काम बंद रखें, बात नहीं मानने पर संगठन के द्वारा फौजी कार्रवाई की जायेगी।

उग्रवादियों ने पांच हाइवा वाहन को कियाआग के हवाले,पर्चा छोड़ ली जिम्मेवारी

इस कार्रवाई से जानमाल का जो भी  नुकसान होगा उसका जिम्‍मेवार खुद कंपनी और कंपनी के लोग होगें. जानकारी के अनुसार उग्रवादियों की संख्‍या 10 से 12 थी. जैसी की सूचना है कि हाइवा को आग लगाने के बाद उन्‍होने हाइवा चालकों के साथ मारपीट भी की है.हाइवा चालकों के द्वारा ट्रांसर्पोट कंपनी को घटना की सूचना दी गयी.

कंपनी ने इसकी सूचना थाना और अग्निशमन को दी. सूचना मिलने पर लातेहार से फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच कर हाइवा मे लगी आग पर काबू पाया. घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

बता दें कि इससे पहले भी उग्रवादी संगठनों के द्वारा तुबेद कोल माइन में कोयला परिवहन में लगी हाइवा को आग के हवाले किया जा चुका है. यहां तक कि उग्रवादियों ने तुबेद कोल माइन के कांटा घर को भी आग के हवाले कर दिया था.

Loading

उग्रवादियों ने पांच हाइवा वाहन को कियाआग के हवाले,पर्चा छोड़ ली जिम्मेवारी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment