Views: 184
1 0
महुआडांड थाना के हाजत में बंद आरोपी ने की आत्महत्या,परिजन का आरोप "ये आत्महत्या नही हत्या है।

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

महुआडांड थाना के हाजत में बंद आरोपी ने की आत्महत्या,परिजन का आरोप “ये आत्महत्या नही हत्या है।

लातेहार:- जिला के महुआडांड थाना के लाॅकअप में बंद हत्या के आरोपी संजय कुमार यादव उम्र 28 वर्ष पिता पलटु गोप ने बुधवार को अहले सुबह लगभग 3:30 बजे अपने ट्राउजर के माध्यम से थाना हाजत के गेट में लटक कर आत्महत्या कर लिया। मृतक संजय कुमार यादव गुमला जिला के सिसई प्रखंड स्थित ग्राम…

महुआडांड थाना के हाजत में बंद आरोपी ने की आत्महत्या,परिजन का आरोप "ये आत्महत्या नही हत्या है।
Read Time:5 Minute, 26 Second
महुआडांड थाना के हाजत में बंद आरोपी ने की आत्महत्या,परिजन का आरोप "ये आत्महत्या नही हत्या है।

लातेहार:- जिला के महुआडांड थाना के लाॅकअप में बंद हत्या के आरोपी संजय कुमार यादव उम्र 28 वर्ष पिता पलटु गोप ने बुधवार को अहले सुबह लगभग 3:30 बजे अपने ट्राउजर के माध्यम से थाना हाजत के गेट में लटक कर आत्महत्या कर लिया। मृतक संजय कुमार यादव गुमला जिला के सिसई प्रखंड स्थित ग्राम असरो का रहने वाला था। ये कुल तीन भाई बहन थे। मृतक की माँ का मौत पूर्व में ही हो चुका था। वहीं पिताजी विकलांग हैं।

सो तीनो भाई बहन में सबसे बड़े होने के कारण घर की पूरी जिमेवारी मृतक पर ही थी।मृतक वर्तमान में गुमला जिला अंर्तगत घाघरा में जेसीबी चलाने का कार्य करता था।
इस संबंध में महुआडांड थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि विगत रविवार को प्रेम प्रसंग में नेतरहाट थाना क्षेत्र स्थित सिरसी करमखांड़ के रहनेवाले संचिदर महत्तो की कुरो कला ग्राम में हत्या कर दी गई थी। इसी हत्या के अनुसंधान में संजय कुमार यादव को आरोपी पाते हुए बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में पुलिस ने संजय यादव और लिव इन रीलेशन में रह रही रीमा यादव को सिसई थाना क्षेत्र के असरो पाहनटोली से गिरफ्तार कर लाई थी।

महुआडांड थाना के हाजत में बंद आरोपी ने की आत्महत्या,परिजन का आरोप "ये आत्महत्या नही हत्या है।

मंगलवार की रात को दोनों आरोपियों को पुलिस ने दो अलग-अलग हाजत में बंद कर दिया, एक हाजत में अकेले बंद आरोपी संजय यादव ने लॉकअप के रॉड में अपने ट्राउजर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने तत्काल आरोपी को हाजत से निकाला लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामले की सूचना वरीय पदाधिकारी को देने के साथ ही मृतक के परिजनों को दिया।

वहीं वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार महुआडांड़ अंचल अधिकारी को दंडाधिकारी नियुक्त करते हुए शव का वीडियोग्राफी किया गया साथ ही पोस्टमार्टम हेतु लातेहार भेज दिया। वहीं दंडाधिकारी और परिजनों की मौजूदगी में थाना में लगे सीसीटीवी की जांच की गई जिसमें युवक को सुबह के तीन और चार बजे के बीच फांसी लगाते हुए देखा गया। वहीं मामले को लेकर पुलिस ने यूडी कांड संख्या 13/24 के तहत मामला दर्ज कर मामले को जांच कर रही है।

क्या कहते हैं मृतक के परिजन?

मृतक संजय कुमार यादव के चाचाजी जगेश्वर गोप ने बताया कि ये आत्महत्या नही है ये साजिश के तहत हत्या किया गया है। मंगलवार की शाम लगभग 4:30 बजे महुआडांड एवं सिसई थाना पुलिस के द्वारा सिसई थाना स्थित ग्राम असरो स्थित उसके घर से मृतक संजय कुमार यादव एवं उसके साथ रहने वाली एक लड़की को लगभग शाम 4:30 बजे सिसई थाने में ले जाकर पूछताछ करने की बात कहकर घर से ले जाया गया। दूसरे दिन हमे मृतक संजय कुमार यादव का कपड़ा पहुँचाने के लिए महुआडांड जाने को कहा गया। तो हम पति-पत्नी महुआडांड आये तो सर्वप्रथम तो हमे थाने के बाहर ही लगभग एक घंटा बैठा दिया गया।

फिर बाद में अंदर ले जाया गया तो हमे डेडबाॅडी दिखाया गया। जगेश्वर गोप ने आगे बताया कि पुलिस द्वारा हमे विडियो भी दिखाया गया जिसमें मृतक खड़ा मी नही हो पा रहा था।पुलिस उसके साथ बेरहमी से मारपीट की है अन्यथा 28 वर्ष का अच्छा खासा युवक 4-5 घंटे में ही खड़ा नही हो पायेगा। मृतक का पोस्टमार्टम कराने के लिए भी साथ नही ले जाने का आरोप लगाते हुए जगेश्वर गोप ने कहा कि हमे आशंका है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी ये बदलवा देंगे।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया


इस संबंध में लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि हाजत में एक आरोपी की मौत हुई है. आरोपी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच आरंभ कर दी है। इसके साथ ही मृतक के परिजनों को भी इस घटना की जानकारी दे दी गई है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports