Views: 194
0 0
पंडवा थाना प्रभारी ने प्रखण्ड क्षेत्र के दुर्गा पूजा पंडालों में किया भ्रमण

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

पंडवा थाना प्रभारी ने प्रखण्ड क्षेत्र के दुर्गा पूजा पंडालों में किया भ्रमण

पंडवा(पलामू):- शारदीय नवरात्र में पंडवा थाना प्रभारी चंद्रशेखर यादव ने दुर्गा पूजा में अष्टमी को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। थाना प्रभारी चंद्रशेखर ने पंडवा थाना अंतर्गत सभी पंचायत के सभी दुर्गा पूजा पंडाल का भ्रमण कर आवश्यक निर्देश दिया।थाना प्रभारी ने सुरक्षा इंतजामों को सख्त करने और सार्वजनिक स्थानों पर…

पंडवा थाना प्रभारी ने प्रखण्ड क्षेत्र के दुर्गा पूजा पंडालों में किया भ्रमण
Read Time:2 Minute, 15 Second
पंडवा थाना प्रभारी ने प्रखण्ड क्षेत्र के दुर्गा पूजा पंडालों में किया भ्रमण

पंडवा(पलामू):- शारदीय नवरात्र में पंडवा थाना प्रभारी चंद्रशेखर यादव ने दुर्गा पूजा में अष्टमी को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

थाना प्रभारी चंद्रशेखर ने पंडवा थाना अंतर्गत सभी पंचायत के सभी दुर्गा पूजा पंडाल का भ्रमण कर आवश्यक निर्देश दिया।थाना प्रभारी ने सुरक्षा इंतजामों को सख्त करने और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिया।

अष्टमी में पूजा पंडालों में भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष रणनीति बनाने पर जोर दिया।थाना प्रभारी यादव ने कहा कि दुर्गा पूजा पंडालों में कोई भी भगदड़ या कोई भी असामाजिक तत्व पाए तो तुरंत थाना को खबर करे।

पंडवा थाना के सभी दुर्गा पूजा पंडालों में पुलिस सहायता केंद्र का पोस्टर के साथ साथ अध्यक्ष और सचिव के भी फ़ोन नम्बर उपलब्ध कराया गया ताकि दुर्गा पूजा पंडालों में कोई भी भगदड़ या कोई भी असामाजिक तत्व पाए तो तुरंत सहायता केंद्र को खबर करे ताकि शरारती तत्व एवं मनचलों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी ने सुनिश्चित करते हुए कहा कि अष्टमी को मध्य नजर रखते हुए क्षेत्र के पंडालों में सुरक्षा-व्यवस्था बनी रहे। मौके पर पंडवा थाना प्रभारी चंद्रशेखर यादव,कजरी पूजा पंडाल समिति अध्यक्ष अनूप सिंह,लोहड़ा पूजा पंडाल समिति अध्यक्ष अमित मिश्रा, पंडवा पूजा पंडाल समिति अध्यक्ष,पुलिस बल सहित पूजा पंडाल कार्यकारणी सदस्य मौजूद रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports