Views: 168
0 0
27 साल से भाजपा का दिल्ली में वनवास,ये जनता को परेशान करके सत्ता में आना चाहते है:केजरीवाल

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

27 साल से भाजपा का दिल्ली में वनवास,ये जनता को परेशान करके सत्ता में आना चाहते है:केजरीवाल

नई दिल्ली:- (आरएनएस)। दिल्ली विधानसभा सत्र के दौरान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, मैं 3-4 दिन पहले भाजपा के एक बड़े नेता से मिला। मैंने उससे पूछा कि मुझे गिरफ्तार करके आपको क्या मिला? बोला कि आपके पीछे से हमने पूरी दिल्ली ठप्प कर दी… मैं स्तब्ध रह गया…

27 साल से भाजपा का दिल्ली में वनवास,ये जनता को परेशान करके सत्ता में आना चाहते है:केजरीवाल
Read Time:2 Minute, 12 Second
27 साल से भाजपा का दिल्ली में वनवास,ये जनता को परेशान करके सत्ता में आना चाहते है:केजरीवाल

नई दिल्ली:- (आरएनएस)। दिल्ली विधानसभा सत्र के दौरान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, मैं 3-4 दिन पहले भाजपा के एक बड़े नेता से मिला।

मैंने उससे पूछा कि मुझे गिरफ्तार करके आपको क्या मिला?

बोला कि आपके पीछे से हमने पूरी दिल्ली ठप्प कर दी… मैं स्तब्ध रह गया कि देश की राजधानी के 2 करोड़ लोगों की जिंदगी खराब करके वे खुश हो रहे हैं… उनका मकसद था आम आदमी पार्टी की सरकार को बदनाम करना ताकि उनको वोट मिल जाएं… 27 साल से भाजपा का दिल्ली में वनवास है अब ये दिल्ली की जनता को परेशान करके वोट लेना चाहते हैं। आपके पास तो केंद्र सरकार है।

केंद्र सरकार के पास अथाह पैसा है। केजरीवाल 500 मोहल्ला क्लीनिक बनाता है आप 5000 मोहल्ला क्लीनिक बनाओ न दिल्ली में। आपको कौन रोक रहा है?… जनता बड़ी सयानी है। जनता देखती है, चुप रहती है। वोट वाले दिन जब बटन दबाने जाती है तो अपना गुस्सा जाहिर करती है।पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली की जनता के मन में दो बातें हैं।

पहली केजरीवाल कट्टर ईमानदार है और दूसरा केजरीवाल जनता के लिए काम करता है… वे(भाजपा) उन दोनों बातों पर चोट करना चाहते थे… उन दोनों बातों पर चोट किया। मुझ पर फर्जी केस किया… सबको जेल में डाल दिया।

हमारी पार्टी के 5 सबसे बड़े नेताओं को जेल में डालने के बाद भी हमारी पार्टी मजबूती के साथ खड़ी है। मैं चुनौती देता हूं, आपकी पार्टी के 2 लोगों को जेल में डालने पर वो टूट न जाए।

Loading

27 साल से भाजपा का दिल्ली में वनवास,ये जनता को परेशान करके सत्ता में आना चाहते है:केजरीवाल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports