Views: 208
0 0
समाज एवं राष्ट्र के लिए स्वच्छता का है काफी महत्व :चंद्रशेखर पटेल

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

समाज एवं राष्ट्र के लिए स्वच्छता का है काफी महत्व :चंद्रशेखर पटेल

दुमका:- दमच्छता देवत्व है और इसका समाज एवं राष्ट्र के लिए काफी महत्व है। इसलिए हम सबों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। यह बात इंडियन बैंक के अग्रणी जिला प्रबंधक चंद्रशेखर पटेल ने कही। वे गुरुवार को राजकीय बुनियादी विद्यालय, रसिकपुर दुमका में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम को सम्बोधित कर…

समाज एवं राष्ट्र के लिए स्वच्छता का है काफी महत्व :चंद्रशेखर पटेल
Read Time:2 Minute, 15 Second
समाज एवं राष्ट्र के लिए स्वच्छता का है काफी महत्व :चंद्रशेखर पटेल

दुमका:- दमच्छता देवत्व है और इसका समाज एवं राष्ट्र के लिए काफी महत्व है। इसलिए हम सबों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। यह बात इंडियन बैंक के अग्रणी जिला प्रबंधक चंद्रशेखर पटेल ने कही। वे गुरुवार को राजकीय बुनियादी विद्यालय, रसिकपुर दुमका में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम का आयोजन बेसिक स्कूल के तत्वाधान में किया गया। इसके तहत आरसेटी दुमका, विद्यालय के प्राचार्या, अग्रणी बैंक के सदस्य गण कैंपस में जगह जगह साफ सफाई किये। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा स्वच्छता को जन अभियान बनाया गया है। इसके अंतर्गत दिनांक 25 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2024 तक विभिन्न कार्यक्रम कराना है।

समाज एवं राष्ट्र के लिए स्वच्छता का है काफी महत्व :चंद्रशेखर पटेल

बुनियादी विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रियंका कुमारी ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न अंग है और यह हमारी प्राथमिक जरुरत है। हमें मात्र एक दिन नहीं बल्कि प्रत्येक दिन नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाना चाहिए। आरसेटी के निदेशक पंकज कुमार चौधरी ने कहा कि हमें बाह्य एवं आतंरिक दोनों स्वच्छता पर ध्यान देने की जरुरत है। बाह्य स्वच्छता हमारे शरीर एवं आस -पड़ोस की स्वच्छता से जुड़ा है और आंतरिक स्वच्छता हमारे मन एवं आत्मा की स्वच्छता से सम्बंधित है।

इस अवसर पर आरसेटी के संकाय सदस्य उत्पल कुमार लाहा, कार्यालय सहायक अभिषेक कुमार, एफएलसी सुधीर कुमार, अमन कुमार, बलराम राणा एवं अन्य उपस्थित थे।

Loading

समाज एवं राष्ट्र के लिए स्वच्छता का है काफी महत्व :चंद्रशेखर पटेल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports