मोटरसाइकिलऔर टेंपो में सीधी टक्कर,एक की हुई मौत

मोटरसाइकिलऔर टेंपो में सीधी टक्कर,एक की हुई मौत
Views: 210
0 0
Read Time:1 Minute, 34 Second
मोटरसाइकिलऔर टेंपो में सीधी टक्कर,एक की हुई मौत

प्रेम कुमार साहू,

घाघरा, घाघरा थाना के अरंगी दुलकी नदी के समीप बुधवार को मोटरसाइकिल व टेंपो के सीधी टक्कर में एक की मौत हो गयी जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार टेंपो सवारी लेकर घाघरा से अरंगी की ओर जा रही था।

विपरीत दिशा से मोटरसाइकिल में सवार दो युवक घाघरा को ओर आ रहा था। इसी बीच दुलकी नदी के समीप दोनो की सीधी भिड़ंत हुई। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस से सामूदायिक स्वस्थ केंद्र घाघरा लाया गया। जहां मोटरसाइकिल सवार सलगी चापी निवासी 25 वर्षीय गौतम महली को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

घायलों में जरगाटोली निवासी 22 वर्षीय छोटू उरांव, अरंगी निवासी 35 वर्षीय प्रतिमा देवी, 40 वर्षीय धनेश्वर सिंह, 28 वर्षीय बिरसई उरांव, 24 वर्षीय मनिता देवी व उसका बेटा 9 माह का निशांत उरांव के नाम शामिल है। वहीं चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु प्रतिमा देवी और धनेश्वर सिंह को सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment