Views: 251
0 0
छत्तीसगढ़ से आरोपी को गिरफ्तार कर राँची आ रही पुलिस गाड़ी की ट्रक के साथ जोरदार टक्कर

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

छत्तीसगढ़ से आरोपी को गिरफ्तार कर राँची आ रही पुलिस गाड़ी की ट्रक के साथ जोरदार टक्कर

राँची :– छत्तीसगढ़ से आरोपी को गिरफ्तार कर राँची आ रही पुलिस गाड़ी की ट्रक के साथ जोरदार टक्कर हो गयी. यह घटना रविवार की सुबह सिमडेगा ठेठईटांगर थाना क्षेत्र में हुई है. इस दुर्घटना में तीन जवान और गिरफ्तार आरोपी घायल हुए.घायल पुलिसकर्मी तुपुदाना ओपी के है. घटना की सूचना मिलने पर सिमडेगा पुलिस…

छत्तीसगढ़ से आरोपी को गिरफ्तार कर राँची आ रही पुलिस गाड़ी की ट्रक के साथ जोरदार टक्कर
Read Time:1 Minute, 42 Second
छत्तीसगढ़ से आरोपी को गिरफ्तार कर राँची आ रही पुलिस गाड़ी की ट्रक के साथ जोरदार टक्कर

राँची : छत्तीसगढ़ से आरोपी को गिरफ्तार कर राँची आ रही पुलिस गाड़ी की ट्रक के साथ जोरदार टक्कर हो गयी. यह घटना रविवार की सुबह सिमडेगा ठेठईटांगर थाना क्षेत्र में हुई है. इस दुर्घटना में तीन जवान और गिरफ्तार आरोपी घायल हुए.घायल पुलिसकर्मी तुपुदाना ओपी के है. घटना की सूचना मिलने पर सिमडेगा पुलिस मौके पहुंची और घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. रांची के तुपुदाना थाना के एसआई उमा शंकर सिंह, हेड कांस्टेबल प्रेम तिग्गा, कांस्टेबल रंजित सुरीन और चालक प्रताप घोष तुपुदाना थाना में दर्ज ब्लैकमेलिंग के एक केस के अभियुक्त लोकेश साहू को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से गिरफ्तार कर रांची आ रहे थे. रात अधिक होने के कारण शनिवार रात में सभी ठेठईटांगर थाना में रूक गये थे.

रविवार की सुबह अभियुक्त को लेकर सभी पुलिसकर्मी रांची की तरफ जा रहे थे. इसी क्रम में ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के अलसंगा मोड के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिस की गाड़ी से टकरा गयी. इस घटना में अभियुक्त सहित सभी पुलिसकर्मी और चालक घायल हो गये.

Loading

छत्तीसगढ़ से आरोपी को गिरफ्तार कर राँची आ रही पुलिस गाड़ी की ट्रक के साथ जोरदार टक्कर

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports