Views: 187
0 0
जिला समाज कल्याण एवं बाल संरक्षण इकाई के कार्यों की डीसी नी की समीक्षा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

जिला समाज कल्याण एवं बाल संरक्षण इकाई के कार्यों की डीसी नी की समीक्षा

संवाददाता,लातेहार:-उपायुक्त गरिमा सिंह की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण एवं बाल संरक्षण इकाई के कार्यों की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना एवं मातृ वंदना…

जिला समाज कल्याण एवं बाल संरक्षण इकाई के कार्यों की डीसी नी की समीक्षा
Read Time:3 Minute, 0 Second
जिला समाज कल्याण एवं बाल संरक्षण इकाई के कार्यों की डीसी नी की समीक्षा


संवाददाता,
लातेहार:-उपायुक्त गरिमा सिंह की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण एवं बाल संरक्षण इकाई के कार्यों की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना एवं मातृ वंदना योजना का लाभ लक्ष्य के अनुरूप लाभुकों को देने का निर्देश जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को दिया गया।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की समीक्षा कर योजना अंतर्गत आवेदन लेने का निर्देश सभी सीडीपीओ को दिया गया। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के समीक्षा के क्रम में पाया गया कि कुल 6015 लक्ष्य प्राप्त है। जिसमें कुल 4758 रजिस्टर किया गया है। जिस पर उपायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि एक माह के अंतर्गत शत प्रतिशत रजिस्ट्रेशन पूर्ण करें।सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की समीक्षा कर प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए शत प्रतिशत बालिकाओं को आच्छादित करने का निर्देश दिया गया।

सेविका सहायिका रिक्त पदों पर चयन हेतु सभी सीडीपीओ को निदेश दिया गया कि इस माह के अंत तक आम सभा द्वारा चयन कर रिक्तियों को पूर्ण करें।इसके अलावे आंगनबाड़ी केन्द्रों में बुनियादी सुविधा की समीक्षा करते हुए सभी सीडीपीओ को निर्देश दिया गया कि भवन निर्माण के लिए भूमि चिन्हित कर सूची भेजे।

समर अभियान की समीक्षा के क्रम में समर अभियान के तहत कुपोषण एवं एनीमिया से ग्रसित बच्चों, युवतियों, गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उपचार हेतु एमटीसी भेजने एवं आंकड़ों को सही तरीके से एप में प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया lमौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती अल्का हेंब्रम, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका उपस्थित थेl

Loading

जिला समाज कल्याण एवं बाल संरक्षण इकाई के कार्यों की डीसी नी की समीक्षा

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports