Views: 197
0 0
नशामुक्त जिला बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त ने मादक पदार्थों के रोकथाम हेतु जागरूकता रथ को किया रवाना

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

नशामुक्त जिला बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त ने मादक पदार्थों के रोकथाम हेतु जागरूकता रथ को किया रवाना

पलामू:- पलामू को नशामुक्त जिला बनाने के उद्देश्य से बुधवार को उपायुक्त शशि रंजन ने समाहरणालय परिसर से मादक पदार्थ के रोकथाम हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।यह जागरूकता रथ शहर से लेकर सुदूर गांव का भ्रमण कर लोगों को नशे के करण होने वाले विकृतियों के संबंध में अवगत करायेंगे।इस अवसर…

नशामुक्त जिला बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त ने मादक पदार्थों के रोकथाम हेतु जागरूकता रथ को किया रवाना
Read Time:2 Minute, 4 Second
नशामुक्त जिला बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त ने मादक पदार्थों के रोकथाम हेतु जागरूकता रथ को किया रवाना

पलामू:- पलामू को नशामुक्त जिला बनाने के उद्देश्य से बुधवार को उपायुक्त शशि रंजन ने समाहरणालय परिसर से मादक पदार्थ के रोकथाम हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।यह जागरूकता रथ शहर से लेकर सुदूर गांव का भ्रमण कर लोगों को नशे के करण होने वाले विकृतियों के संबंध में अवगत करायेंगे।इस अवसर पर उन्होंने बताया कि यह रथ जिले के सभी पंचायतों में जाकर लोगों को मादक पदार्थ का सेवन नहीं करने के संबंध में जागरूक करेगा।उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिले को नशामुक्त बनाने में आप सभी का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक नागरिक को इसके प्रति अपनी सहभागिता निभाई होगी।उन्होंने जिले के सभी अभिभावकों से अपने बच्चों पर कड़ी नजर रखने की बात कही ताकि वे गलत संगत में पड़कर नशे की तरफ न चले जायें।उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे भविष्य है उन्होंने कहा कि बेहतर जिला,समाज और राज्य बनाने के लिए नशा पर नियंत्रण बेहद जरूरी है।उन्होंने कहा कि नशे के कारण समाज में विभिन्न तरह के विकृतियों फैलती है साथ ही युवाओं में अपराध की प्रवृत्ति भी बढ़ती है।उन्होंने कहा कि यह अत्यंत जरूरी है कि हर तरह के नशे की प्रवृत्ति को रोका जाए।इसी कड़ी में आज यह जागरूकता रथ को रवाना किया गया है।मौके पर उप विकास आयुक्त रवि आंनद व जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम कुमार उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports