आजसू इलेक्शन मोड में , प्रधान महासचिव सहिस हुए एक्टिव

आजसू इलेक्शन मोड में , प्रधान महासचिव सहिस हुए एक्टिव
Views: 422
0 0
Read Time:4 Minute, 9 Second
आजसू इलेक्शन मोड में , प्रधान महासचिव सहिस हुए एक्टिव

जमशेदपुर:- आजसू पार्टी की पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की एक बैठक बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि पार्टी में अनुशासन पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विस चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित पूर्व मंत्री सह आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता चुनावी मूड में तैयार हो जाये , क्योंकि विधानसभा चुनाव का बिगुल कभी भी बज सकता है। उन्होंने जन समस्याओं को लेकर संघर्ष एवं आंदोलन तेज करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने का निर्देश दिया।


निम्न कार्यक्रम के तिथियों की हुई घोषणा।‌

  • 22 जून को आजसू पार्टी अपने स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप मे मनाएगी। तथा सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक हजार युवाओं का सम्मेलन होगा ।
  • 26जून से 26 जुलाई तक सभी विधानसभा में ग्राम प्रभारी, चूल्हा प्रमुख और पिलर मेंबर का सम्मेलन होगा जबकि पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो स्वयं दिलाएंगे शपथ ।
  • हुल दिवस मनाएगी आजसू पार्टी ।
  • 8 अगस्त को झारखण्ड प्रदेश के निर्माता और आजसू पार्टी के संस्थापक सदस्य निर्मल महतो के पुण्य तिथि पर रांची स्थित मोहराबादी मैदान में 1लाख युवाओं के साथ सम्मेलन होगा । उ
  • 9 अगस्त को आदिवासी दिवस मनाएंगे , गांव में आदिवसी अखाडा लगायेगी आजसू पार्टी ।
  • प्रत्येक विधानसभा में 100 पेड़ अपने – अपने क्षेत्र में लगाएंगे ।
  • 16 अगस्त से पूरे प्रदेश में पद यात्रा करेंगे पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो
  • 2अक्टूबर को होगा समापन।
    विधानसभावार प्रभारी मनोनीत।
    जुगसलाई के प्रभारी रामचंद्र सहिस
    पोटका के प्रभारी डोमन टुडू
    बहरागोड़ा के प्रभारी फनीभूषण महतो,
    जमशेदपुर पूर्वी के प्रभारी चन्द्रगुप्त सिँह
    पश्चिम विधानसभा के प्रभारी मुन्ना सिंह, चन्द्रश्वर पाण्डेय, धनेश कर्मकांर
    घाटशिला के प्रभारी बूढ़ेश्वर मुर्मू को बनाया गया है।

कार्यक्रम में चन्द्रगुप्त सिंह, डोमन टुडू, फनी भूषण महतो,संजय सिंह, अप्पू तिवारी, अशोक मंडल, प्रकाश विश्वकर्मा, मंगल टुडू, राजेश कर्मकार, चन्द्रश्वर पाण्डेय, हेमंत पाठक, अनाथ बंधु कुम्भकार, ललन झा, ठाकुर दास महतो, अजित महतो, रामकृष्ण महतो, अरुप मल्लिक, आकाश सिन्हा, मृत्युजय सिँह, सुधीर सिँह, प्रवीण प्रसाद, निरंजन महतो, देवाशीष चौधरी, कुंदन सिँह, कामेश्वर परसाद,बबिता सिँह,, संगीता कुमारी, अशोक महतो, लक्षमन बाग़, साहेब बागती, समता महतो, जय प्रकाश सिँह, शेखर सहिस, राहुल दास, अमन पांडेय, समेत सैकड़ों
कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

आजसू इलेक्शन मोड में , प्रधान महासचिव सहिस हुए एक्टिव

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment