अपराध बढ़ा तो खैर नहीं:मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन

अपराध बढ़ा तो खैर नहीं:मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन
Views: 183
0 0
Read Time:3 Minute, 0 Second
अपराध बढ़ा तो खैर नहीं:मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन

रांची। झारखंड मंत्रालय में मंगलवार को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राज्य की विधि व्यवस्था, अपराध व उग्रवाद नियंत्रण, अवैध खनन, मादक पदार्थ, शराब तस्करी के विरुद्ध हो रही कार्रवाईमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की बेहतर विधि व्यवस्था से प्रदेश की बेहतर छवि बनती है

यही वजह है कि कानून-व्यवस्था को मजबूत करना सरकार की विशेष प्राथमिकता है।

सीएम ने अधिकारियों से ये भी कहा

अपराध के वर्तमान चुनौतियों से निपटने के साथ भविष्य की चुनौतियों से निपटने की रणनीति भी बनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध खनन से राज्य की छवि पर असर पड़ा है। अवैध खनन को रोकने के लिए सरकार गंभीर है।

विशेषकर कोयला, बालू, लौह अयस्क और पत्थर के अवैध खनन और उसके ट्रांसपोर्टिंग को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के लिए भी उन्होंने निर्देश दिया है।इस उच्च स्तरीय बैठक में राज्य के मुख्य सचिव एल. खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव गृह विभाग वंदना दादेल, डीजीपी अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल,

संबंधित विभागीय सचिव, सभी प्रमंडलीय आयुक्त, सभी जोनल आइजी, डीआइजी, सभी जिलों के उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सीएम ने दिया आधुनिक तकनीक के जरिए अपराध से नियंत्रण का टिप्स
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आज कई ऐसी नवीनतम तकनीक हैं, जिनके जरिए अपराध को जानने-समझने के साथ नियंत्रित करने में इस्तेमाल किया जा सकता है।

उसकी जरूरत पड़े तो उसका इस्तेमाल किया जा सके। मुख्यमंत्री ने ट्रैफिक सिस्टम में भी सुधार करने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी जिले में डीसी और एसपी के बीच बेहतर समन्वय से ही कानून एवं व्यवस्था तथा अपराध नियंत्रण को मजबूती मिलती है। डीसी और एसपी के बेहतर समन्वय से बेहतर नतीजे आते हैं। इससे विकास को गति मिलती है।कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जो भी संसाधन और जरूरतें होगी, उसे सरकार पूरा करेगी।

Loading

अपराध बढ़ा तो खैर नहीं:मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment