राँची:-दोस्त के साथ पार्टी मनाने निकली युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है. यह घटना जिले के रातू थाना क्षेत्र के महादेवटंगरी में हुई है, जहां शुक्रवार की रात चार युवकों ने मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया.स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. फिलहाल रातू थाना की पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है.पीड़िता ने शनिवार की सुबह पुलिस को घटना के जानकरी दी. युवती ने पुलिस को बताया कि उसके बॉयफ्रेंड ने उसे शुक्रवार की रात को बुलाया और अपने साथ ले गया. जहां उसने अपने और भी कई दोस्तों को बुला लिया. इसके बाद सभी ने शराब पी और उसके साथ गैंगरेप किया. पीड़िता ने बताया कि वह उनसे अनुरोध करती रही कि मुझे छोड़ दो. लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा. सभी ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. युवती के बयान पर रातू थाना में गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है. वहीं पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया है.
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,