- मतदाता जागरूकता सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र – छात्राओं द्वारा मतदान करने का दिया गया संदेश…
लातेहार:- आसन्न लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत प्रतिशत मतदान कराने को लेकर आज दिनांक 04.04.2024 को स्वीप के तहत युवा मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्कूल ऑफ एक्सीलेंस राजकीय कृत +2 उच्च विद्यालय, लातेहार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी, स्वीप कोषांग सुरजीत कुमार सिंह, नोडल पदाधिकारी अनिल मिंज, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार, जेएसएलपीएस डीपीएम संतोष कुमा, स्कूल की प्रिंसिपल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।उप विकास आयुक्त ने अपने संबोधन में युवा मतदाताओं को मतदान की महत्ता की जानकारी दी एवं लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान तिथि 20 मई को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
मतदाता जागरूकता सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल ऑफ एक्सीलेंस राजकीय कृत +2 उच्च विद्यालय, लातेहार, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, लातेहार, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका, लातेहार, डिग्री कॉलेज मनिका के छात्र – छात्राओं द्वारा नाट्य मंचन, गीत, नृत्य एवं कविताओं के माध्यम से मतदान तिथि 20 मई को अधिक से अधिक मतदान करने का जागरूकता का संदेश दिया गया।
चलो मतदान करें, हे देश के प्रिय मतदाता, निर्वाचन संबंधित गीत, नृत्य आदि द्वारा छात्र – छात्राओं ने निष्पक्ष व निर्भीक बन कर वोट डालने का आह्वान किया। इस दौरान नोडल पदाधिकारी अनिल मिंज, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार द्वारा मोमेंटो देकर छात्र – छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।