एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से मची एरिया में हड़कंप: जांच में जुटी पुलिस

एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से मची एरिया में हड़कंप: जांच में जुटी पुलिस
Views: 238
0 0
Read Time:3 Minute, 3 Second
एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से मची एरिया में हड़कंप: जांच में जुटी पुलिस

लातेहार:- झारखंड के लातेहार जिले से एक खबर आ रही हैं । जहा सुनकर आपके रोंगटे खड़ा हो जायेगा।जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या की खबर से सनसनी मच गई. जिनकी हत्या की गई है वो पिता, पुत्र और पुत्री थे. मर्डर के बाद तीनों के शवों को पहले रस्सी की मदद से बाइक से बांधा गया.फिर बाइक को शवों समेत तालाब में फेंक दिया गया. हत्या किसने और क्यों की है, फिलहाल इसका पता नहीं लग पाया है. पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.
उधर हत्या की इस वारदात के बाद से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. वे पुलिस प्रशासन से हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं. मामला तिलैयाटांड़ गांव का है. जानकारी के मुताबिक, सीसीएल कर्मी विनोद उरांव रविवार के दिन अपने बेटे और बेटी को लेकर मैक्लुस्कीगंज के लिए निकले थे. उन्हें वहां एक स्कूल में कुछ काम था. लेकिन वो उसके बाद वापस घर पहुंचे ही नहीं. शाम हो गई तो घर वाले परेशान हो गए. उन्होंने गांव वालों के ,साथ मिलकर तीनों की तलाश शुरू की. दो दिन तक तीनों का कुछ भी पता नहीं चल पाया. पुलिस में भी तीनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई.

तीसरे दिन गांव वालों को पास के एक तालाब में हेलमेट पड़ा दिखाई दिया. तो उन्हें शक हुआ. क्योंकि विनोद अपने दोनों बच्चों के साथ बाइक पर ही निकले थे. गांव वालों ने गोताखोंरों की मदद से तालाब का छानना शुरू किया तो सभी के रोंगटे खड़े हो गए. तालाब के अंदर से तीनों के शव मिले, वो भी बाइक से बंधे हुए. शरीर पर चोट के कई निशान थे. तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई. पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.उधर, ट्रिपल मर्डर की इस घटना से गांव वालों ने जमकर हंगामा किया. उन्होंने पुलिस से मांग की कि जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए. पुलिस ने गांव वालों को समझा बुझाकर हंगामा शांत करवाया. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

Loading

एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से मची एरिया में हड़कंप: जांच में जुटी पुलिस

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

One thought on “एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से मची एरिया में हड़कंप: जांच में जुटी पुलिस

  1. I’ve been visiting this site for years, and it never fails to impress me with its fresh perspectives and wealth of knowledge. The attention to detail and commitment to quality is evident. This is a true asset for anyone seeking to learn and grow.

Leave a Comment