Views: 364
0 0
उपायुक्त ने समाज कल्याण विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की,सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

उपायुक्त ने समाज कल्याण विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की,सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश

पलामू:- पलामू उपायुक्त शशि रंजन ने शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यो की समीक्षा की।समाहरणालय के सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने उपस्थित सभी सीडीपीओ एवं एलएस से पोषाहार वितरण की जानकारी ली तथा सभी को ससमय शत प्रतिशत पोषाहार वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।उन्होंने सभी सीडीपीओ को उनके क्षेत्र…

उपायुक्त ने समाज कल्याण विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की,सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश
Read Time:2 Minute, 34 Second
उपायुक्त ने समाज कल्याण विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की,सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश

पलामू:- पलामू उपायुक्त शशि रंजन ने शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यो की समीक्षा की।समाहरणालय के सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने उपस्थित सभी सीडीपीओ एवं एलएस से पोषाहार वितरण की जानकारी ली तथा सभी को ससमय शत प्रतिशत पोषाहार वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।उन्होंने सभी सीडीपीओ को उनके क्षेत्र अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों को नियमित रूप से संचालित कराने की बात कही।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की प्रखंड वार समीक्षा की

उपायुक्त ने समाज कल्याण विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की,सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश

उपायुक्त ने मातृत्व वंदना योजना की प्रखंड वार समीक्षा की,इस दौरान उन्होंने बैठक में मौजूद सभी एलएस से दिये गये लक्ष्य के विरुद्ध अचीवमेंट की जानकारी ली।इस कार्य में शिथिलता बरतने को लेकर छत्तरपुर के दो एलएस को शोकॉज़ किया गया।वहीं बायोमेट्रिक में अटेंडेंस कम रहने के कारण पाटन के भी एक एलएस को शोकॉज किया गया।इसी तरह सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पाया के जिले में 62 हज़ार लक्ष्य के विरुद्ध 58 हज़ार बच्चियों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से आच्छादित किया गया है।इस दौरान उपायुक्त ने चैनपुर,पाटन व हुसैनाबाद के एलएस को इस कार्य में तेज़ी लाने की बात कही गयी।इसी तरह उपायुक्त ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सुकन्या समृद्धि योजना,मुख्यमंत्री कन्यादान योजना,लक्ष्मी लाडली योजना की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।मौके पर समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान सभी एलएस,समाज कल्याण के ज़ीशान समेत अन्य उपस्थित थे।वहीं सभी सीडीपीओ ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहे.

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports