कजरी/पंडवा (पलामू):- सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शुक्रवार को कजरी (पंडवा) संत मरियम स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।इस दौरान प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना प्रभारी राजेश यादव ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति विस्तार पूर्वक जानकारी दी।छात्र- छात्राओं को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने के फायदे के बारे में बताया। प्रशिक्षु डीएसपी यादव ने हिट एंड रन, साइनेज़,गुड सेमेरिटन ड्रिंक एंड ड्राइव आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।सभी को सड़क सुरक्षा के नियमों को पालन करने के प्रति जागरूक किया गया ताकि सड़क दुर्घटनाओं मे कमी हो सके।बच्चों को यह भी बताया की सड़क सुरक्षा का पालन कर दुर्घटनाओं में कमी लाया जा सकता है।इस दौरान सभी को शपथ भी दिलाई गयी।सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से प्रशिक्षु डीएपी सह थाना प्रभारी राजेश यादव ,नकुल शाह सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।ज्ञातव्य है कि पूरे देश में सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत 15 जनवरी से 14 फरवरी तक सड़क सुरक्षा विषय पर विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहें हैं।