Views: 554
0 0
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन छापरटोली में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में हुए शामिल,

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन छापरटोली में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में हुए शामिल,

करोड़ों की परिसंपत्ति का किया वितरण बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख, गुमला:- 19 दिसंबर मंगलवार को मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन मुरकूंडा पंचायत स्थित छापरटोली मैदान में “आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने करोड़ों रुपए लागत की परिसंपत्ति का वितरण किया,। मुख्यमंत्री ने 45…

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन छापरटोली में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में हुए शामिल,
Read Time:5 Minute, 24 Second
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन छापरटोली में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में हुए शामिल,

करोड़ों की परिसंपत्ति का किया वितरण1

बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख,

गुमला:- 19 दिसंबर मंगलवार को मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन मुरकूंडा पंचायत स्थित छापरटोली मैदान में “आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने करोड़ों रुपए लागत की परिसंपत्ति का वितरण किया,। मुख्यमंत्री ने 45 विकास योजना का उदघाटन,, तथा 105स्वीकृत योजना का शिलान्यास किया गया, उन्होंने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार दिल्ली से चलेगी ना रांची से यह चलेगी तो गांव से। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव के लोगों के विकास के लिए सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत की गई है और यह झारखंड की हेमंत सरकार के द्वारा तीसरी बार आयोजित की जा रही है और आने वाले समय में भी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आपके गांव घरों में आयोजित करेगा, जिससे कि आपकी समस्या को दूर किया जा सके। मुख्यमंत्री ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ उठाने और रोजगार सृजन के लिए संचालित विकास योजनाओं के लाभुको को कहा कि कृषि कार्य से भी रोजगार सृजन किया जा सकता है। बच्चों व बालिकाओं के पढ़ाई लिखाई के लिए साइकिल योजना छात्रवृत्ति योजना एवं गुरुजी क्रेडिट योजना संचालित की गई है। अब सभी बच्चों के पढ़ने लिखने का सपना साकार हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी प्रशासनिक पदाधिकारी कर्मचारियों से आम जनों के सुविधा के लिए आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सभी विकास योजनाओं का लाभ आम जनों तक पहुंचाने के लिए हर संभव कार्य करने की अपील की।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन छापरटोली में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में हुए शामिल,

राज्य के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि मजदूरों के हितों के लिए कई विकास की योजनाएं संचालित की जा रही है जिनके लाभ के लिए मजदूर निबंधन कराये और योजना का लाभ उठाएं। कृषि मंत्री बादल पत्र लेख ने के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विकास पुरुष होने का दावा करते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जो कहते हैं वह करते हैं। सरकार किसानों के विकास के साथ ही आम जनों के विकास के लेकर कृत संकल्प है और कार्य कर रही है। विधायक जिगा सुसारण होरो ने कहा कि सरकार के संचालित योजनाओं के लिए सरकार आपके द्वार कार्यक्रम संचालित कर रही है यह काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा है कि आम जनों को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शिरकत कर योजनाओं का लाभ उठाने की जरूरत है।


स्वागत भाषण उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने देते हुए सरकार की योजनाओ का लाभ उठाने की अपील की।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन छापरटोली में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में हुए शामिल,

मुख्यमंत्री के द्वारा छापरटोली में आयोजित होने वाले “आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम को संबोधित करने के पश्चात कार्यक्रम में परिसंपत्तियों का वितरण, जिले के विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल्स भी लगाए गए,,, साथ ही सेल्फी प्वाइंट एवं कार्यक्रम में झारखंड सरकार की सभी मुख्य योजनाओं की प्रदर्शनी के रूप में गैलरी तैयार की गई थी।
मौके पर विधायक जिगा सुसारन होरों, विधायक भूषण तिर्की, जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा, झामुमो नेता लालदेव भगत,शिवराम कच्छप, अभिषेक लकड़ा, कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष चैतु उरांव, विभागों के कर्मचारी पदाधिकारी प्रशासनिक अवसर पुलिस पदाधिकारी डीसी एसपी वीडियो एवं सभी विभागों के कर्मचारी एवं ग्रामीण जनता झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  1. ↩︎

Loading

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन छापरटोली में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में हुए शामिल,

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports