महुआडांड़:- प्रखंड अंतर्गत नेतरहाट थाना प्रभारी रतन टुडू ने होटल संघ की शांति समिति बैठक रखी। बैठक में होटल के सभी संचालक उपस्थित रहे सभी होटल संचालक को निर्देश दिया गया कि रात 10:00 बजे तक सभी होटल की गेट बंद कर देंगे एवं शांति व्यवस्था ढंग से बनाए रखेंगे। अगर कोई भी नाबालिक लड़की अगर लड़का आता है तो किसी भी स्थिति में रूम नहीं देना है एवं थाना को सूचित करना है जिससे कि नेतरहाट में शांति व्यवस्था रहे। होटल संचालक को निर्देश दिया गया है कि अपने होटल के बाहर होटल के रूम रेट लगाना है। यह बैठक त्योहारों को लेकर की गई जिससे कि त्योहारों में नया साल में लोगों का आवागमन बढ़ जाती है। मनमानी कीमत नही लेना है अगर मनमानी रेट अगर कोई लेता है तो उस होटल संचालक में करवाई किया जाएगा ।
इस बैठक में मुख्य रूप से थाना प्रभारी रतन टुडू होटल संघ के संचालक उपस्थित रहे।