Views: 227
0 0
मुख्यमंत्री आगमन को लेकर धुरकी झामुमों कार्यकर्ताओं ने किया बैठक: लिया अहम फ़ैसले

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

मुख्यमंत्री आगमन को लेकर धुरकी झामुमों कार्यकर्ताओं ने किया बैठक: लिया अहम फ़ैसले

संवाददाता गुलाम मोहम्मद धुरकी धुरकी:- धुरकी प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय वन परिसर मे झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड इकाई की बैठक मंगलवार को की गई। इस बैठक मे झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता व प्रखंड अध्यक्ष ने चर्चा कर कटंहा की आगामी 30 नवंबर को मेराल प्रखंड के पेशका पंचायत सचिवालय मे सरकार आपके द्वार कार्यक्रम…

मुख्यमंत्री आगमन को लेकर धुरकी झामुमों कार्यकर्ताओं ने किया बैठक: लिया अहम फ़ैसले
Read Time:3 Minute, 7 Second

मुख्यमंत्री आगमन को लेकर धुरकी झामुमों कार्यकर्ताओं ने किया बैठक: लिया अहम फ़ैसले

संवाददाता गुलाम मोहम्मद धुरकी

धुरकी:- धुरकी प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय वन परिसर मे झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड इकाई की बैठक मंगलवार को की गई। इस बैठक मे झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता व प्रखंड अध्यक्ष ने चर्चा कर कटंहा की आगामी 30 नवंबर को मेराल प्रखंड के पेशका पंचायत सचिवालय मे सरकार आपके द्वार कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य रूप से शामिल होंगे। वहीं मुख्यमंत्री के आगमन से प्रखंड इकाई के नेता व कार्यकर्ताओ ने पेशका पंचायत मे अधिक से अधिक संख्या मे शामिल होने और कार्यकर्ताओ तथा प्रखंड के लोगो को वाहन से लेकर जाने के लिए सहित विभिन्न बिंदुओ पर रणनीति तैयार की गई। इस संबंध मे जेएमएम नेता इसराइल खान ने कहा की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की महत्वाकांक्षी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम होने से ग्रामीणो को भरपुर लाभ मिल रहा है। वहीं जो ग्रामीण कभी भी थाना कार्यालय अंचल कार्यालय प्रखंड कार्यालय व तमाम सभी विभाग के कार्यालय मे किसी भी कार्य के लिए जाना पड़ता था, तब वह नही जा पाते थे। उन्होने कहा की इसी वजह को देखकर मुख्यमंत्री ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित कर सभी सरकारी कर्मी, कर्मचारी व कार्यालय मे बैठने वाले अधिकारी को सुदुरवर्तीय गांव मे भेजकर ग्रामीणो की समस्याओ से अवगत होना और उसका निवारण करना सुनिश्चित किया है। उन्होने कहा की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम मे सभी जेएमएम कार्यकर्ता सहित आम आवाम को भी इस कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए अपील किया है। इस दौरान उपप्रमुख धर्मेंद्र यादव, कांग्रेस के राजु चंद्रवंशी प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र यादव, सदर पंचायत के मुखिया महबूब अंसारी, अनिरुद्ध प्रसाद गुप्ता, साबीर अंसारी, इसलाम खान त्रिवेणी कोरवा, बसंत गोड़, रामभरोसा राम, शंभु सिंह, अख्तर अंसारी, उमेश राम, निवास यादव, असगर अंसारी गयासुद्दीन अंसारी सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

मुख्यमंत्री आगमन को लेकर धुरकी झामुमों कार्यकर्ताओं ने किया बैठक: लिया अहम फ़ैसले

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

One response to “मुख्यमंत्री आगमन को लेकर धुरकी झामुमों कार्यकर्ताओं ने किया बैठक: लिया अहम फ़ैसले”

  1. Shrsti Kumari Avatar
    Shrsti Kumari

    Good news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports