Views: 323
0 0
बाल विवाह को लेकर चियांकी पंचायत में चलाया गया " सुरक्षित बचपन खुशहाल जीवन " अभियान

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

बाल विवाह को लेकर चियांकी पंचायत में चलाया गया ” सुरक्षित बचपन खुशहाल जीवन ” अभियान

पलामू:- बाल विवाह रोकने के उद्देश्य से जिले में “सुरक्षित बचपन खुशहाल जीवन” अभियान चलाया जा रहा है। इसी उद्देश्य से सोमवार को सदर मेदिनीनगर प्रखंड के चियांकी पंचायत भवन में जिला बाल सरंक्षण विभाग एवं यूनिसेफ के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रकाश कुमार एवं के डी…

बाल विवाह को लेकर चियांकी पंचायत में चलाया गया " सुरक्षित बचपन खुशहाल जीवन " अभियान
Read Time:2 Minute, 5 Second
बाल विवाह को लेकर चियांकी पंचायत में चलाया गया " सुरक्षित बचपन खुशहाल जीवन " अभियान

पलामू:- बाल विवाह रोकने के उद्देश्य से जिले में “सुरक्षित बचपन खुशहाल जीवन” अभियान चलाया जा रहा है। इसी उद्देश्य से सोमवार को सदर मेदिनीनगर प्रखंड के चियांकी पंचायत भवन में जिला बाल सरंक्षण विभाग एवं यूनिसेफ के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रकाश कुमार एवं के डी पासवान और यूनिसेफ के बाल विवाह प्रशिक्षक डॉ. तबरेज आलम के द्वारा बाल विवाह रोकने के संबंध में मौजूद लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। तबरेज आलम ने बाल विवाह के बारे में पीपीटी के माध्यम से सबों को वृहत जानकारी दी। वंही के डी पासवान ने बाल विवाह से संबंधित सरकार के नई दिशा निर्देश के बारे में लोगों को जानकारी दिया। कार्यक्रम में बाल विवाह के नई दिशा निर्देश के अनुसार ग्राम पंचायत प्रतिनिधि को बाल विवाह निषेध पदाधिकारी मनोनीत किया गया। प्रखंड में कार्यरत बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिका को भी बाल विवाह निषेध पदाधिकारी मनोनीत किए जाने के संबंध में सबों को जानकारी दिया गया। बता दें कि “सुरक्षित बचपन खुशहाल जीवन” अभियान 31अक्टूबर से 14 नवंबर तक संचालित किया जाना है। कार्यक्रम में डीपीएम (एसडी), बीपीएम, सीएलएफ, सीआरपी और जीएसएलपीएस के कर्मी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports