Views: 309
0 0
मनिका प्रखंड में 16वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष स्वर्गीय गौरी प्रसाद साहू।

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

मनिका प्रखंड में 16वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष स्वर्गीय गौरी प्रसाद साहू।

मनिका:- प्रखंड क्षेत्र में गरीबों का मसीहा कहे जाने वाले कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष स्वर्गीय गौरी प्रसाद साहू का 16वीं पुण्यतिथि उनके निवास स्थान एसबीआई रोड स्थित जगपति भवन में श्रद्धांजलि समारोह के रूप में उनके चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने…

मनिका प्रखंड में 16वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष स्वर्गीय गौरी प्रसाद साहू।
Read Time:8 Minute, 43 Second
मनिका प्रखंड में 16वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष स्वर्गीय गौरी प्रसाद साहू।
  • इस अवसर पर यशकायी गौरी प्रसाद साहू मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किए राज्यसभा सांसद।
  • यहां पर एक अकैडमी बनाई जाएगी जिसमें दूसरे राज्य के भी टीम खेल में भाग लेंगे:धीरज प्रसाद साहू।

मनिका:- प्रखंड क्षेत्र में गरीबों का मसीहा कहे जाने वाले कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष स्वर्गीय गौरी प्रसाद साहू का 16वीं पुण्यतिथि उनके निवास स्थान एसबीआई रोड स्थित जगपति भवन में श्रद्धांजलि समारोह के रूप में उनके चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। वही श्रद्धांजलि सभा संपन्न होने के उपरांत प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल के खेल के मैदान में यशकायी गौरी प्रसाद साहू मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू,विशिष्ट अतिथि स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह,राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता,समेत अन्यों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व बॉल को किक मारकर मैच का शुभारंभ किया। शुरुआती मैच भरलगा (लातेहार) और लंका (मनिका) के टीमों के बीच खेला गया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि स्वर्गीय गौरी प्रसाद साहू हमारे बहुत ही गहरे मित्र थे आज उनके याद में उनके पुत्र राजीव रंजन कुमार साहू,रंजीत कुमार साहू और सुजीत कुमार साहू के द्वारा प्रत्येक वर्ष फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है जो बहुत ही सराहनीय कार्य है भगवान सभी को ऐसा पुत्र दें जो अपने पिता के आदर्शों पर चलकर समाज की सेवा करें और अपने पिता का मान बढ़ाए रखें। उन्होंने कहा कि आज हमारा राज्य खेल में बहुत आगे है राज्य के खिलाड़ी दूसरे देश में जाकर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और अपने राज्य का मान बढ़ा रहे हैं इसलिए आप सभी खिलाड़ी खेल को हमेशा खेल के ही भावना से खेलें,खेल के माध्यम से आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैं घोषणा करता हूं कि बहुत ही जल्द इस खेल के मैदान को एक अकैडमी बनाया जाएगा और यहां कोलकाता,वेस्ट बंगाल जैसे राज्यों के खिलाड़ी खेल में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि खेल में किसी भी तरह का राजनीति नहीं होनी चाहिए किसी को यह नहीं लगना चाहिए कि यह खेल का आयोजन कांग्रेस पार्टी के द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए मैं हर तरह से सहयोग करने के लिए तैयार हूं। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने स्वर्गीय गौरी प्रसाद साहू के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा की स्वर्गीय गौरी प्रसाद साहू समाजसेवी और संघर्षील कांग्रेसी नेता थे उनकी हत्या 10 अक्टूबर 2007 को उग्रवादियों के द्वारा उनके पैतृक गांव बंदुआ में गोली मारकर कर दी गई थी। उन्होंने अपने जीवन काल में गरीबों को निस्वार्थ भाव से मदद करने का काम किया वे कांग्रेस पार्टी के मनिका प्रखंड अध्यक्ष पद पर भी कई वर्षों तक रहे। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय गौरी प्रसाद साहू के तीनों पुत्र राजीव रंजन कुमार साहू,रंजीत कुमार साहू और सुजीत कुमार साहू के द्वारा अपने पिता के याद में यशकायी गौरी प्रसाद साहू मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है जिसमें पूरे जिले के फुटबॉल टीम के खिलाड़ी भाग लेते हैं। उनके पुत्रों के द्वारा यह कार्य काफी सराहनीय है उन्होंने कहा कि यशकायी स्वर्गीय गौरी प्रसाद साहू के नाम से खेल एकेडमी बनने से उनके विचारों को यहां के अलावा पूरे प्रदेश के लोग जान सकेंगे और इसके लिए हम सभी मिलकर सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा कई वर्षों से जातीय जनगणना की मांग कर रहा था जिसके लिए वर्षों से धरना प्रदर्शन,मशाल जुलूस प्रदर्शन कर राज्य में ही नहीं पूरे देश में दबाव बनाने का काम किया। हमारी संख्या राज्य में 50% है लेकिन हमें हमारा हक केवल 14 प्रतिशत मिल रहा है यह बहुत ही दुर्भाग्य की बात है देश को मजबूत बनाने के लिए हम सभी को मजबूत होने की जरूरत है। आज हमारी मांगों को राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुकाम देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि देश कार्यपालिका,न्यायपालिका
,पत्रकारिता और विधायिका से चलता है अगर इसमें सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व नहीं हो तो न्याय नहीं मिलेगा। वहीं कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने कहा कि स्वर्गीय गौरी प्रसाद साहू हमारे परम मित्र और भाई दोनों थे उनकी याद आज भी मनिका वासियों को खलती है यह हमारे पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है लेकिन अपने पिता के बताए गए मार्गदर्शन पर चलकर उनके तीनों पुत्रों के द्वारा प्रत्येक वर्ष श्रद्धांजलि समारोह व फुटबाल टूर्नामेंट के आयोजन से स्वर्गीय गौरी प्रसाद साहू का याद तरो ताजा हो जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान सभी को ऐसे पुत्र दे जो अपने पिता के आदर्शों पर चलकर समाज की सेवा करें और अपने पिता का मान बढ़ाए रखें। मौके पर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के रांची महानगर अध्यक्ष विष्णु कुमार,प्रदेश सचिव अरुण साहू,लातेहार जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद,सुरेंद्र पासवान,बलवंत सिंह,विश्वनाथ पासवान,पप्पू पासवान,जितेंद्र प्रसाद यादव,बल्ली यादव,रामसेवक उरांव,सुरेंद्र भारती,लालू प्रसाद,महावीर प्रसाद,विजय प्रसाद,बैजनाथ प्रसाद,बच्चन यादव,मुकेश कुमार गुप्ता,उमाशंकर गुप्ता,लल्लू राम,वीरेंद्र कुमार यादव,विकेश ठाकुर,विक्की कुमार,रंजन कुमार,सागर कुमार यादव,समेत कई लोग उपस्थित थे।

Loading

मनिका प्रखंड में 16वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष स्वर्गीय गौरी प्रसाद साहू।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports