लातेहारः-उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी हिमांशु मोहन की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए फरियादियों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त ने क्रमवार तरीके से सभी की शिकायतों को सुनी एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जाँच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जाएगा।इस दौरान चंदवा प्रखंड के टुटामू ग्राम निवासियों ने मेनोनाइट कैम्पस के सामने लगे विद्युत ट्रांसफार्मर विगत 4 महीनों से खराब होने के संबंध में उपायुक्त को अवगत कराते हुए विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की गई।ज्ञात हो की जनता दरबार में विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। मुख्य रूप से जमीन विवाद, मुआवजा, रोजगार, नियोजन आदि से संबंधित आवेदन आये। जिसे उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।
लातेहार उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण
लातेहार जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त हिमांशु मोहन के द्वारा मंगलवार ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया।इस दौरान उन्होंने ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, सफाई इत्यादि का जायजा लेते हुए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी अमित कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांस उपस्थित थे।