बारियातू।बारियातु थाना क्षेत्र के टोंटी पंचायत अंतर्गत इटके ग्राम स्थित मध्य विद्यालय के समीप ग्रामीण पक्की सड़क पर दो बाईक के आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई जिससे बच्चा सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए . सभी घायलों को टोंटी पंसस मो होजैफा व ग्रामीणों के सहयोग से 108 एंबुलेंस के सहारे इलाज के लिए बालुमाथ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. मिली जानकारी के अनुसार बरवाडीह निवासी नितेश कुमार, शंति देवी पति संतोष यादव, व गोपाल कुमार, पिता संतोष यादव बालूमाथ से इलाज करा कर बाईक द्वारा अपने घर जा रहे थे. विपरीत दिशा से साल्वे के गुरुसालवे ग्राम निवासी प्रदुम्न उरांव, दस वर्षीय पुत्र गुड्डू उरांव के साथ टंडवा के मासीलॉग अपने रिशतेदार के घर से बाईक द्वारा घर लौट रहे थे कि इटके मध्य विद्यालय के समिप असंतुलित हो गये और दोनों की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई . जिसमें प्रदुम्न उरांव की माथे मे फट गया और खुन का बहाव काफी हो जाने से स्थिति
स्थित गम्भीर हो गई .