Views: 418
0 0
सड़क की स्तिथि जर्जर: ग्रामीण परेशान,आवागम में हो रही है दिक्कत

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

सड़क की स्तिथि जर्जर: ग्रामीण परेशान,आवागम में हो रही है दिक्कत

नावा बाज़ार (पलामू):- नावा बाज़ार प्रखंड क्षेत्र के चचेरिया गांव को जोड़ने वाली सड़क बदहाल हो चुकी हैं। हालत यह है कि इनपर चलना दुश्वार हो गया है।सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों को भरने के लिए जिम्मेदार विभाग मौन साधे हैं। सड़क को ठीक करने के लिए निजी खर्च से रोड की मरम्मत की गई…

सड़क की स्तिथि जर्जर: ग्रामीण परेशान,आवागम में हो रही है दिक्कत
Read Time:2 Minute, 13 Second
सड़क की स्तिथि जर्जर: ग्रामीण परेशान,आवागम में हो रही है दिक्कत

नावा बाज़ार (पलामू):- नावा बाज़ार प्रखंड क्षेत्र के चचेरिया गांव को जोड़ने वाली सड़क बदहाल हो चुकी हैं। हालत यह है कि इनपर चलना दुश्वार हो गया है।सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों को भरने के लिए जिम्मेदार विभाग मौन साधे हैं। सड़क को ठीक करने के लिए निजी खर्च से रोड की मरम्मत की गई थी,लेकिन सड़क ज्यादा दिन तक नही रह सका और बड़े- बड़े गड्ढे हो गए।इस पर कोई जनप्रतिनिधि या विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं ।गड्ढों के कारण स्कूली छात्र छात्राओं को स्कूल जाने और आने के लिए मुसीबत बना हुआ है।जिला परिषद् प्रतिनिधि बली माहरा और बसना पंचायत के पंचायत समिति हरिशंकर दुबे ने कहा कि आवागमन कर रहे ग्रामीण आएदिन गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। इसके बाद भी सड़क मरम्मत के लिए कोई संबंधित अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है। बारिश होने के बाद स्थिति और बदहाल होती जा रही है।बरसात के मौसम में सड़क पर बने गड्ढे पानी से भर जाते है, इससे राहगीरों को काफी परेशानी होती है।ग्रामवासियों का कहना है कि इस बारे में संबंधित अधिकारियों को कई बार शिकायत दी गई।लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।सड़क पर गड्ढों में वाहनों का चलना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।संबंधित विभाग के अधिकारी समस्या को जानते हुए भी अनजान बने हुए हैं। युवक ने कहा कि टूटी सड़क पर रोजाना दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। धुंध और घने कोहरे के कारण समस्या ओर बढ़ जाती है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports