सिमरिया:- प्रखण्ड के सलगी पंचायत के एरेगड़ा गाँव में बिजली की करंट की चपेट में आने से एक भैंसा की मौत घटना स्थल पर हो गयी है। मृत भैंसा छठु साव पिता स्व.रामोवतार साव का है। जानकारी के अनुशार पोल पर से तार लटका हुआ था। किसी कारण वस तार कट कर गिर गयी थी और करंट प्रवाहित हो रहा था। सुबह जब भैंसा घास चरने के लिए उक्त तार के करीब से गुजर रही थी की बिजली की प्रवाहित तेज करंट के चपेट में आ गयी। जिससे घटना स्थल पर हीं मौत हो गयी है। बता दें कि बिजली विभाग की लापरवाही इतनी बढ़ी हुई है कि जिसका अंदाजा घटना देख व सुन कर लगाया जा सकता है। क्षेत्र के सभी गांवों में बिजली का तार जहां तहां जैसे तैसे लटक रहा है। लेकिन बहाल एंव वेतनभोगी मिस्त्रियों के कहने के बावजूद भी कान में जूं तक नहीं रेंगता। चुकी इन मिस्त्रियों को किसी भी काम के लिए रुपया चाहिए। एक तरफ बिजली उपभोगता बिजली बिल देता है तो वहीं उसे सही से ना बिजली मिलती है ना उसे सुविधा मिलती है। ऐसे में भुक्तभोगी उपभोगता होते रहते है। यदि बिजली तार सही से लटकाया जाता तो भुक्तभोगी को 30 हजार का नुकशान नहीं होना पड़ता । ऐसे में ऐसे बिजली मिस्त्रियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।भुक्त भोगी छठु साव ने बिजली विभाग से इसकी मुआवजे की मांग की है।