बिशुनपुरा(गढ़वा): अखंड कीर्तन के साथ शुरु हुआ श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में वार्षिकोत्सव का पूजन.

बिशुनपुरा(गढ़वा): अखंड कीर्तन के साथ शुरु हुआ श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में वार्षिकोत्सव का पूजन.
Views: 618
0 0
Read Time:2 Minute, 56 Second
बिशुनपुरा(गढ़वा): अखंड कीर्तन के साथ शुरु हुआ श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में वार्षिकोत्सव का पूजन.

ब्यूरो रिपोर्ट, गढ़वा/सुजित कुमार मेहता.

बिशुनपुरा(गढ़वा):- बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के अमहर पंचायत के कोचेया ग्राम में श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में 24 घण्टे अखंड कीर्तन के साथ शुरु हुआ तीनदिवसीय पहली वार्षिकोत्सव पूजन । जहां अखंड कीर्तन प्रभारी रविंद्र प्रताप देव एवं प्रवीण पांडेय द्वारा अखंड कीर्तन का शुरुवात महुली कीर्तन मंडली के अध्यक्ष रामरेश चंद्रवंशी एवं नंदलाल चंद्रवंशी के द्वारा किया गया। वहीं अखंड कीर्तन में महुली, पुरहे, बंका, सखुआहा, ओढ़ेया, दवनकारा, बंजारी कीर्तन मंडली के द्वारा तीन तीन घंटे के करने के बाद पुनः महुली कीर्तन मंडली द्वारा कल दिन सोमवार को समापन किया जायेगा। जिसके बाद श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से सुबह 9 बजे गाजे बाजे के साथ भब्य कलश यात्रा आरंभ होगी जो बांकी एवं सुखड़ा नदी के संगम से जल उठाकर पुनः मंदिर परिसर आकर भगवान श्री नर्मदेश्वर महादेव पर जल अर्पण किया जाएगा।

बिशुनपुरा(गढ़वा): अखंड कीर्तन के साथ शुरु हुआ श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में वार्षिकोत्सव का पूजन.

वहीं मंदिर के पुजारी प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया की श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का स्थापना 9 अगस्त 2022 को बहुत ही सुसज्जित तरीके से पूजा पाठ के साथ किया गया था जिसका हमलोग इस वर्ष पहली वार्षिकोत्सव मना रहे हैं। वहीं मंदिर में भक्तों का हुजूम देखा जा रहा है। जहां पूरे आस पास के क्षेत्र वाशी भक्ती में लीन हैं।
वहीं मन्दिर परिसर में पूजा कार्यक्रम के दौरान श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के अध्यक्ष अरविंद प्रताप देव, सचिव रविन्द्र प्रताप देव, कोषाध्यक्ष राजदेव प्रसाद गुप्ता, प्रवक्ता अजय प्रसाद यादव, अखंड कीर्तन के प्रभारी रविन्द्र प्रताप देव, पुजारी प्रवीण कुमार पांडेय, सदस्य राजेंद्र शाह, उमेश गुप्ता, आलोक प्रताप देव, सोनू देव, अमहर पंचायत मुखिया ललित नारायण सिंह उर्फ ददन सिंह, सुदामा मेहता, भीम सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment