Views: 19
0 0
SIR के नाम पर किसी भी मतदाता का नाम नहीं कटने देंगे: डॉ. मुन्नम संजय

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

SIR के नाम पर किसी भी मतदाता का नाम नहीं कटने देंगे: डॉ. मुन्नम संजय

बरहरवा संवाददाता।साहिबगंज, जिला कांग्रेस कार्यालय, साहिबगंज में सोमवार को आयोजित SIR संबंधी बैठक के उपरांत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह साहिबगंज जिला प्रभारी डॉ. मुन्नम संजय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। प्रेस वार्ता में डॉ. मुन्नम संजय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए…

SIR के नाम पर किसी भी मतदाता का नाम नहीं कटने देंगे: डॉ. मुन्नम संजय
Read Time:2 Minute, 47 Second


बरहरवा संवाददाता।
साहिबगंज, जिला कांग्रेस कार्यालय, साहिबगंज में सोमवार को आयोजित SIR संबंधी बैठक के उपरांत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह साहिबगंज जिला प्रभारी डॉ. मुन्नम संजय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

प्रेस वार्ता में डॉ. मुन्नम संजय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि SIR की प्रक्रिया के दौरान किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं कटना चाहिए। यदि किसी योग्य मतदाता का नाम हटाया जाता है या उसे अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है, तो कांग्रेस पार्टी इसका लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध करेगी।

SIR के नाम पर किसी भी मतदाता का नाम नहीं कटने देंगे: डॉ. मुन्नम संजय

उन्होंने बताया कि जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा पूरे साहिबगंज जिले में SIR हेल्प सेंटर संचालित किए जा रहे हैं, जहां कार्यकर्ता आम नागरिकों को फॉर्म भरने, आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने तथा मतदाता सूची से संबंधित समस्याओं के समाधान में सहायता कर रहे हैं। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय होकर प्रत्येक मतदाता की मदद करने का आह्वान किया।

डॉ. मुन्नम संजय ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य किसी प्रकार की राजनीति करना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक अपने संवैधानिक मताधिकार से वंचित न हो। उन्होंने आम जनता से अपील की कि यदि SIR प्रक्रिया से संबंधित किसी प्रकार की कठिनाई हो तो वे निकटतम कांग्रेस SIR हेल्प सेंटर या स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संपर्क करें।

प्रेस वार्ता के दौरान जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारी, प्रखंड एवं मंडल अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, BLA तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

SIR के नाम पर किसी भी मतदाता का नाम नहीं कटने देंगे: डॉ. मुन्नम संजय

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports