Views: 23
0 0
भागलपुर के सभी प्रखंडों में राजद का एकदिवसीय धरना, सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

भागलपुर के सभी प्रखंडों में राजद का एकदिवसीय धरना, सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश

भागलपुर, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के आह्वान पर मंगलवार को भागलपुर जिले के सभी प्रखंडों में एकदिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों ने महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, महिला सुरक्षा, शिक्षा व्यवस्था तथा विभिन्न घोटालों के मामलों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।…

भागलपुर के सभी प्रखंडों में राजद का एकदिवसीय धरना, सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश
Read Time:3 Minute, 42 Second
भागलपुर के सभी प्रखंडों में राजद का एकदिवसीय धरना, सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश

भागलपुर, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के आह्वान पर मंगलवार को भागलपुर जिले के सभी प्रखंडों में एकदिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों ने महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, महिला सुरक्षा, शिक्षा व्यवस्था तथा विभिन्न घोटालों के मामलों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

राजद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव ने कहा कि जनता के बीच सरकार के प्रति व्यापक असंतोष और आक्रोश है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और शिक्षा जैसे मूल मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि टीआरई-4 शिक्षक बहाली सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दे लंबित पड़े हैं, जबकि युवाओं और बेरोजगारों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।

सबौर प्रखंड

सबौर प्रखंड में धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुमंत यादव ने की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। नाथनगर के पूर्व प्रत्याशी ज़ेड हसन, नूर हसन फरीदी सहित लगभग 250 लोगों ने भाग लिया।

जगदीशपुर प्रखंड

जगदीशपुर प्रखंड में आयोजित धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता मो. कौसर ने की तथा संचालन अरविंद यादव ने किया। पूर्व विधायक भूदेव चौधरी, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव, राबिया खातून, दिवाकर कुशवाहा, रोहित यादव एवं अन्य नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

भागलपुर के सभी प्रखंडों में राजद का एकदिवसीय धरना, सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश

शाहकुंड प्रखंड

शाहकुंड में आयोजित धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता कन्हाई प्रसाद सिंह ने की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक फनिंद्र चौधरी, चंदन सिन्हा, साधो यादव, अशोक यादव, मो. अनवर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं महिला प्रतिभागी उपस्थित रहे। लगभग 300 लोगों ने धरना में भाग लिया।

सुल्तानगंज प्रखंड

सुल्तानगंज में विवेकानंद यादव की अध्यक्षता में धरना आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चक्रपाणि हिमांशु, चंदन सिन्हा, नाटबिहारी मंडल, मो. मेराज सहित अनेक नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यहां लगभग 150 लोग उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त नाथनगर, संहौला, कहलगांव, पीरपैंती, बिहपुर, नारायणपुर, गोपालपुर तथा रंगरा सहित जिले के सभी प्रखंडों में भी धरना कार्यक्रम आयोजित किए गए।

राजद नेताओं ने कहा कि जनता की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को लेकर पार्टी आगे भी संघर्ष जारी रखेगी।

Loading

भागलपुर के सभी प्रखंडों में राजद का एकदिवसीय धरना, सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports