Views: 51
0 0
झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद के नेतृत्व में मनाई गई अमर वीर शहीद सिद्धो-कान्हु की जयंती

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद के नेतृत्व में मनाई गई अमर वीर शहीद सिद्धो-कान्हु की जयंती

पाकुड़ संवाददाता।महेशपुर:- झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में अमर वीर शहीद सिद्धो-कान्हु की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद के नेतृत्व में किया गया।इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सिद्धो-कान्हु के अद्वितीय बलिदान को याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित…

झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद के नेतृत्व में मनाई गई अमर वीर शहीद सिद्धो-कान्हु की जयंती
Read Time:3 Minute, 13 Second
झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद के नेतृत्व में मनाई गई अमर वीर शहीद सिद्धो-कान्हु की जयंती

पाकुड़ संवाददाता।
महेशपुर:-

झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में अमर वीर शहीद सिद्धो-कान्हु की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सिद्धो-कान्हु के अद्वितीय बलिदान को याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने अपने संबोधन में कहा कि सिद्धो-कान्हु ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ 1855 के ऐतिहासिक संथाल हूल आंदोलन का नेतृत्व करते हुए आदिवासी समाज के अधिकारों, अस्मिता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उनका त्याग और बलिदान आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने आगे कहा कि सिद्धो-कान्हु केवल एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि संघर्ष, साहस और स्वाभिमान के जीवंत प्रतीक हैं। जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही समाज का समग्र विकास संभव है।
प्रखंड सचिव जेम्स सुशील हेंब्रम ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सिद्धो-कान्हु के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें और समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों की आवाज बनें।
इस अवसर पर प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, प्रखंड उपाध्यक्ष अल्तमस हेंब्रम, प्रखंड उपाध्यक्ष जोशिम शेख,प्रखंड सह सचिव नसीम अहमद, मो असद, हबीबुर रहमान उर्फ पोल्टु, पप्पु अंसारी,बुदल यादव,निरोज मड़ैया,जॉन मुर्मू,निर्मल यादव, धीरेन माल, मजीबुर रहमान, तौसीफ इकबाल,डार्फी शेख,अब्दुल मालेख,हसिबुल शेख, मोहर्रम शेख,रोशेन हेंब्रम, शेख कमाल हुसैन, शिशफूल शेख,रफाएल मुर्मू,लासार हेंब्रम,केताबुल शेख, जावेद अंसारी, रसीद अंसारी, राजेंद्र हांसदा, अंजनी कुमार भगत,राजु शेख, नूर आलम शेख, चंचल शेख,रिपन शेख, सुरेंद्र भगत मुरशिद मल्लिक ,नूरजहान शेख , पुलिस मुर्मू सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports