Views: 63
0 0
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुंगेर में अंतर-जिला खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुंगेर में अंतर-जिला खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन

खेल के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाना मुख्य उद्देश्य – हरिमोहन सिंह मुंगेर:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला खिलाड़ियों को खेल के माध्यम से सशक्त बनाने के उद्देश्य से मुंगेर में अंतर-जिला खो-खो चैंपियनशिप–2026 का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता रविवार को सुबह 10 बजे से इंडोर स्टेडियम मुंगेर के प्रांगण में आयोजित…

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुंगेर में अंतर-जिला खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन
Read Time:2 Minute, 21 Second
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुंगेर में अंतर-जिला खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन

खेल के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाना मुख्य उद्देश्य – हरिमोहन सिंह

मुंगेर:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला खिलाड़ियों को खेल के माध्यम से सशक्त बनाने के उद्देश्य से मुंगेर में अंतर-जिला खो-खो चैंपियनशिप–2026 का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता रविवार को सुबह 10 बजे से इंडोर स्टेडियम मुंगेर के प्रांगण में आयोजित होगी।

यह आयोजन जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन, मुंगेर जिला खो-खो संघ और आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में कराया जा रहा है।

मुंगेर जिला खो-खो संघ के सचिव सह जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के संस्थापक एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह ने बताया कि खेल के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिला खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और राज्य स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन कर रही हैं।

इस प्रतियोगिता में मुंगेर जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल पहचान पत्र की छायाप्रति तथा पासपोर्ट साइज के दो फोटो लाना अनिवार्य होगा।

प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी मुंगेर जिला खो-खो संघ के पदाधिकारियों से मोबाइल नंबर 9123142461 और 8340306974 पर संपर्क कर सकते हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *