लातेहार: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश सिंह को आगामी लातेहार नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु भाजपा समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि राज्य में इस बार नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं, बल्कि स्वतंत्र रूप से कराए जा रहे हैं। इसके बावजूद भाजपा ने संगठनात्मक निर्णय लेते हुए अपने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को एकजुट रखते हुए महेश सिंह के पक्ष में खुला समर्थन देने का निर्णय लिया है।
पार्टी नेतृत्व का मानना है कि महेश सिंह का सामाजिक अनुभव, संगठन के प्रति निष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण लातेहार नगर के विकास को नई दिशा देगा।
घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ता एकजुट होकर समर्थित प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने में जुट गए हैं। भाजपा समर्थकों ने विश्वास जताया है कि जनता के सहयोग से महेश सिंह भारी मतों से विजयी होंगे और नगर पंचायत को विकास के पथ पर अग्रसर करेंगे।