Views: 52
0 0
कुसमाडंगा गांव में अवैध वसूली का कहर

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

कुसमाडंगा गांव में अवैध वसूली का कहर

पाकुड़।सदर प्रखंड अंतर्गत कुसमाडंगा गांव में अवैध वसूली का मामला एक बार फिर गंभीर रूप में सामने आया है। बीते कई दिनों से क्षेत्र में खाली हाईवा और ट्रेलर से अवैध उगाही की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस संबंध में स्थानीय दैनिक अखबारों द्वारा दो से तीन बार खबर प्रकाशित कर प्रशासन का ध्यान…

कुसमाडंगा गांव में अवैध वसूली का कहर
Read Time:2 Minute, 33 Second
कुसमाडंगा गांव में अवैध वसूली का कहर
  • ट्रेलर की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

पाकुड़।सदर प्रखंड अंतर्गत कुसमाडंगा गांव में अवैध वसूली का मामला एक बार फिर गंभीर रूप में सामने आया है। बीते कई दिनों से क्षेत्र में खाली हाईवा और ट्रेलर से अवैध उगाही की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस संबंध में स्थानीय दैनिक अखबारों द्वारा दो से तीन बार खबर प्रकाशित कर प्रशासन का ध्यान भी आकृष्ट कराया गया था, बावजूद इसके अवैध वसूली का खेल बदस्तूर जारी रहा।

इसी क्रम में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुजल घोष नामक युवक कहीं से आ रहा था। तभी कुसमाडंगा रेलवे फाटक के समीप ट्रेलर संख्या WB 65 E 4317 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रेलर को अपने कब्जे में ले लिया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से हाईवा-ट्रेलर के माध्यम से अवैध वसूली का संगठित खेल चल रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी लापरवाही का नतीजा है कि आज एक निर्दोष युवक को गंभीर चोटें झेलनी पड़ीं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी, अवैध वसूली पर सख्त कार्रवाई तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। ग्रामीणों का साफ कहना है कि अब उन्हें सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि न्याय और कार्रवाई चाहिए।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports