Views: 139
0 0
लातेहार:जीराफुल धान की खेती को बढ़ावा देने हेतु पायलट...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

लातेहार:जीराफुल धान की खेती को बढ़ावा देने हेतु पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत

लातेहार, महुआडाड़ –लातेहार जिले के महुआडाड़ प्रखंड में पारंपरिक रूप से की जाने वाली जीराफुल धान की खेती को अब प्रशासनिक सहयोग के साथ प्रोत्साहित किया जा रहा है। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर इस वर्ष एक पायलट परियोजना के अंतर्गत 1500 एकड़ भूमि पर जीराफुल धान की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया…

लातेहार:जीराफुल धान की खेती को बढ़ावा देने हेतु पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत
Read Time:3 Minute, 22 Second
लातेहार:जीराफुल धान की खेती को बढ़ावा देने हेतु पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत

लातेहार, महुआडाड़
लातेहार जिले के महुआडाड़ प्रखंड में पारंपरिक रूप से की जाने वाली जीराफुल धान की खेती को अब प्रशासनिक सहयोग के साथ प्रोत्साहित किया जा रहा है। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर इस वर्ष एक पायलट परियोजना के अंतर्गत 1500 एकड़ भूमि पर जीराफुल धान की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

यह धान अपनी सुगंध और स्वाद के लिए खास पहचान रखता है, और स्थानीय किसानों के लिए यह आर्थिक रूप से लाभकारी सिद्ध हो सकता है। परियोजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जेएसएलपीएस और कृषि विभाग संयुक्त रूप से कार्य कर रहे हैं।

महुआडाड़ प्रखंड परिसर में शीघ्र ही प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की जाएगी, जिससे किसानों को अतिरिक्त आय प्राप्त होगी और क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा मार्केटिंग और ब्रांडिंग में भी सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस समूचे कार्य का संचालन महिला एफपीसी (फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी) के माध्यम से किया जाएगा।

पंचायत स्तर पर बीज क्रय व वितरण अभियान

दिनांक 06 जून 2025 से 12 जून 2025 तक, पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक पंचायतवार कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें:

  • पूर्ववर्ती कृषकों से एफपीओ के माध्यम से बीज की खरीद की जाएगी।
  • नए इच्छुक कृषकों को रियायती दर पर बीज उपलब्ध कराया जाएगा।
  • तकनीकी मार्गदर्शन व अन्य आवश्यक सहायता भी दी जाएगी।

जिला प्रशासन द्वारा अपील की गई है कि जिन ग्रामीणों के पास जीराफुल धान का बीज है, वे अपने पंचायत में निर्धारित केंद्रों पर उपस्थित होकर बीज प्रदान करें एवं इस योजना का अधिकतम लाभ उठाएं।

क्रय-विक्रय हेतु नामित नोडल व्यक्ति:

क्रमनामपदनामपंचायतसंपर्क
01उमावती देवीजी-सीआरपीचंपा9546646898
02ममता देवीसीआरपी-ईपीपरहाटोली9572070206
03पुनम बड़ाईकएफएलसीआरपीहमी8862896696
04गुलापी देवीजी-सीआरपीचटकपुर7480061792
05शांति देवीएफएलसीआरपीरेगाई6204355829
06प्रेमा नगेसियाजी-सीआरपीनेतरहाट7667537146
07प्रतिभा क्साक्सासीआरपी-ईपीचैनपुर6203097771
08सरस्वती देवीसीआरपी-ईपीअक्सी9905046373
09ललिता देवीजी-सीआरपीदुरुप9508921994
10बसंती एक्काजी-सीआरपीगरबुधनी9572447265
11पुनम मिंजजी-सीआरपीअमवाटोली9102597233
12मनोहरी देवीजी-सीआरपीमहुआडांड़6206418371
13संतोषी देवीएफएलसीआरपीसोहर8969628803
14संजीता नगेसियाजी-सीआरपीओरसा7488952129

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports