Views: 231
0 0
श्रीमती समीरा एस० पलामू के 105 वें जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त के रूप में ग्रहण किया पदभार

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

श्रीमती समीरा एस० पलामू के 105 वें जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त के रूप में ग्रहण किया पदभार

मेदिनीनगर (पलामू):-भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2018 बैच की अधिकारी श्रीमती समीरा एस० आज पलामू के 105 वें जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण कार्यक्रम समाहरणालय के ब्लॉक-ए के द्वितीय तल पर अवस्थित नये सभागार भवन में संपन्न हुआ। निवर्तमान उपायुक्त श्री शशि रंजन ने उन्हें प्रभार सौंपा और फूलों…

श्रीमती समीरा एस० पलामू के 105 वें जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त के रूप में ग्रहण किया पदभार
Read Time:2 Minute, 50 Second
श्रीमती समीरा एस० पलामू के 105 वें जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त के रूप में ग्रहण किया पदभार

मेदिनीनगर (पलामू):-भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2018 बैच की अधिकारी श्रीमती समीरा एस० आज पलामू के 105 वें जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण कार्यक्रम समाहरणालय के ब्लॉक-ए के द्वितीय तल पर अवस्थित नये सभागार भवन में संपन्न हुआ। निवर्तमान उपायुक्त श्री शशि रंजन ने उन्हें प्रभार सौंपा और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। पदभार ग्रहण के उपरांत नव पदस्थापित उपायुक्त समीरा एस० पदाधिकारी एवं मीडिया से मुखातिब हुईं।

उन्होंने सभी से सहयोग की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से पलामू का विकास होगा। उन्होंने विकास के कार्यो को आगे ले जाने की बातें कही। निवर्तमान उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि पलामू में टीम भावना के साथ कार्य करने की कोशिश की। पलामू के विकास कार्यो में आमजनों के साथ- साथ, पदाधिकारी एवं मीडिया का काफी सहयोग मिला।

उन्होंने सभी से जिले के चहुंमुखी विकास में वर्तमान उपायुक्त को भी सहयोग करने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि पलामू में पदस्थापन के दौरान प्रोफेशनल परिपक्वता आई है।

पलामू में अपनापन का एहसास हुआ। उन्होंने सभी के प्रति आभार जताया। पदभार ग्रहण के पश्चात उपायुक्त समीरा एस० को जिले के पदाधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने पहुंची भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी समीरा एस० एवं तत्कालीन उपायुक्त शशि रंजन ने संयुक्त रूप से समाहरणालय के ब्लॉक-ए के द्वितीय तल पर अवस्थित नये सभागार का फीता काटकर उद्घाटन भी किया।

पदभार ग्रहण कार्यक्रम के मौके पर मुख्य रूप से निवर्तमान उपायुक्त शशि रंजन, उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, नगर आयुक्त जावेद हुसैन, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार सहित जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी सहित अन्य कर्मीगण एवं मीडिया के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports