Views: 403
0 0
जनता दरबार में 32 आवेदन प्राप्त, उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समस्या हल का दिया निर्देश

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

जनता दरबार में 32 आवेदन प्राप्त, उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समस्या हल का दिया निर्देश

मेदिनीनगर/पलामू:-पलामू उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमलोगों को देने की दिशा में प्रशासन की टीम तत्परता के साथ कार्य कर रही है। योजनाओं का सीधा लाभ लेने में जरूरतमंद व योग्य व्यक्तियों को समस्या उत्पन्न नहीं हो, इसके लिए जनता दरबार के माध्यम से उनकी शिकायतें सुनी जा…

जनता दरबार में 32 आवेदन प्राप्त, उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समस्या हल का दिया निर्देश
Read Time:4 Minute, 30 Second
जनता दरबार में 32 आवेदन प्राप्त, उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समस्या हल का दिया निर्देश

मेदिनीनगर/पलामू:-पलामू उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमलोगों को देने की दिशा में प्रशासन की टीम तत्परता के साथ कार्य कर रही है। योजनाओं का सीधा लाभ लेने में जरूरतमंद व योग्य व्यक्तियों को समस्या उत्पन्न नहीं हो, इसके लिए जनता दरबार के माध्यम से उनकी शिकायतें सुनी जा रही है।

उपायुक्त के स्तर पर प्रत्येक बुधवार को समाहरणालय में जनता दरबार एवं प्रत्येक माह के द्वितीय गुरूवार को छतरपुर तथा प्रत्येक माह के चतुर्थ गुरूवार को हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय परिसर में कैंप कार्यालय का अधिष्ठापन कर आमजनों की समस्याएं सुनी जा रही है।साथ ही निर्धारित समयावधि में समस्याओं का निदान किया जा रहा है।

समाहरणालय में प्रत्येक बुधवार को आयोजित हो रहे जनता दरबार के तहत आज विभिन्न प्रखंडों से 32 लोग पहुंचे। उपायुक्त को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए उससे संबंधित आवेदन दिया और समस्या हल करने की गुहार लगाई। उपायुक्त शशि रंजन ने भी विभिन्न फरीयादियों से बारी-बारी से मिले, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना, उनके आवेदनों को पढ़ा और कई लोगों को तत्काल समस्या दूर करने का आश्वासन दिया। वहीं कुछ आवेदनों को संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को स्थानांतरित करते हुए प्राथमिकता के तहत समस्या दूर करते हुए आवेदनों का निष्पादन कर संबंधित व्यक्तियों को लाभान्वित करने एवं निष्पादन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

जनता दरबार में 32 आवेदन प्राप्त, उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समस्या हल का दिया निर्देश

उपायुक्त के जनता दरबार में आज नेउरा गांव निवासियों ने रैयती भूमि पर जबरन कब्जा जमाने की शिकायत करते हुए कब्जाधारियों से उसे मुक्त करने की गुहार लगाई।

वहीं सदर प्रखंड के सिंगरा कला निवासी मनमोहन प्रसाद सिंह, उमाशंकर सिंह सहित अन्य ने फोर लेन सड़क निर्माण हेतु अर्जित की गई गैरमजरूआ भूमि के रैयती मान्यता हेतु प्रस्ताव के अनुमोदन के संबंध में जानकारी देते हुए उससे संबंधित आवेदन दिया।

वहीं वार्ड संख्या 9 के ग्राम सुदना निवासी ने निजी निबंधित भूमि को दलाल एवं भू-माफियाओं द्वारा जबरदस्ती अवैध तरीके से एकरारनामा कर अवैध तरीके से बिक्री करने को लेकर संबंधित व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। वहीं सुल्तानी के एक व्यक्ति ने क्रशर संचालक द्वारा निर्धारित नियम के विरूद्ध प्लांट को संचालित कर प्रदूषण फैलाने को लेकर शिकायत दर्ज कराया है।

वहीं ग्रीन राशन कार्ड में के.वाई.सी नहीं होने को लेकर हुसैनाबाद के महुअरी गांव निवासी मनीषा सिंह ने शिकायत दर्ज कराते हुए उचित कार्रवाई करते हुए के.वाई.सी के लिए निर्धारित समय सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया। इसके अलावा अन्य लोगों ने भूमि विवाद, चारदीवारी के कार्य को रोकने, अवैध कब्जाधारियों से भूमि को मुक्त कराने, सुरक्षा प्रदान करने, बच्चों का नामांकन कराने, दाखिल खारिज कराने, भूमि का दखल कब्जा कराने सहित अन्य समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराते हुए समस्या दूर करने का अनुरोध किया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports