
बरहरवा। साहेबगंज जिरवाबाड़ी थाना परिसर में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार बैनर तले थाना दिवस पर आए लोगों के बीच जल दिवस के अवसर पर जल संरक्षण एवं बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के द्वारन लोगों में संदेश दिया गया कि जल जीवन के लिए कितना महत्वपूर्ण है,जानकारी देते हुए डालसा के सदस्य पिएलवी सोनू मुंडा ने बताया कि पृथ्वी पर तीन भाग जल है एक भाग स्थल है उस एक भाग में भी जल है।
किन्तु मीठा जल जो जीवन के लिए अति महत्वपूर्ण है वो बर्बाद हो रहा है, मीठा पीने योग्य जल स्तर घट रहा है।इसलिए हम सभी को फिजूल में बेवजह जल को बर्बाद नहीं करना चाहिए।जितनी आवश्यकता है उतना हीं जल खर्च करना चाहिए।
वहीं मौजूद लोगों से जल संरक्षण के साथ अन्य लोगों में भी जल संरक्षण एवं बचाव का संदेश देने के लिए प्रेरित किया।ताकि जल संग्रहण का संदेश लोगों तक पहुंचे।मौके पर शंभू दास,सुमित मुर्मू सहित अन्य लोग मौजूद थे