Views: 242
0 0
सशक्त महिलाओं के बल पर ही समाज बढेगा : शिल्पी नेहा तिर्की।

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

सशक्त महिलाओं के बल पर ही समाज बढेगा : शिल्पी नेहा तिर्की।

अमीन अंसारी रांची:-मांडर की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि सशक्त महिलाओं के बल पर ही समाज आगे बढ सकता है अन्यथा दुनिया की कोई भी ताकत न केवल समाज या देश बल्कि घर-परिवार को भी आगे नहीं बढ़ा सकती. श्रीमती तिर्की ने कहा कि आज समाज की सबसे बड़ी जरूरत महिलाओं में…

सशक्त महिलाओं के बल पर ही समाज बढेगा : शिल्पी नेहा तिर्की।
Read Time:1 Minute, 47 Second
सशक्त महिलाओं के बल पर ही समाज बढेगा : शिल्पी नेहा तिर्की।

अमीन अंसारी

  • मांडर: मांडर प्रखंड के मंदरो में जेएसएलपीएस बैठक में मांडर विधायक का महिलाओं में जागरूकता पर जोर


रांची:-मांडर की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि सशक्त महिलाओं के बल पर ही समाज आगे बढ सकता है अन्यथा दुनिया की कोई भी ताकत न केवल समाज या देश बल्कि घर-परिवार को भी आगे नहीं बढ़ा सकती. श्रीमती तिर्की ने कहा कि आज समाज की सबसे बड़ी जरूरत महिलाओं में जागरूकता का व्यापक प्रसार करना है और इसके लिये स्वयं महिलायें ही सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं.


आज मांडर प्रखण्ड के मंदरो में झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के महिला समूह की बैठक में श्रीमती तिर्की ने कहा कि महिलाओं के स्वाबलम्बन के लिये सरकार हर कदम पर साथ खड़ी है.


आज ही श्रीमती तिर्की ने अपने विधानसभा क्षेत्र के बेड़ो प्रखण्ड के जहानाबाद में चबूतरा निर्माण और स्कूल से आंगनबाडी तक पीसीसी पथ का शिलान्यास भी किया और वहाँ उपस्थित ग्रामीणों से उनकी समस्याओं के सन्दर्भ में बातचीत की. आज के विविध शिलान्यास कार्यक्रमों में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्त्ताओं के साथ ही ग्रामीणों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही.

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports