- चियांकी मोड़ पर कल्पना सोरेन का दीपक तिवारी के नेतृत्व में किया गया जोरदार स्वागत, भगवान बिरसा की नयी प्रतिमा लगाने की दीपक ने की घोषणा।
पलामू:- दीपक तिवारी जैसे जमीनी स्तर पर जनसरोकार से जुड़े कार्य करने वाले नेताओं ने पार्टी का जनाधार बढ़ाने का काम किया है। जिसकी धमक दिखाई पड़ी सदर प्रखंड के चियांकी मोड़ पर। जहां हजारों महिलाओं ने सेवादार दीपक तिवारी के नेतृत्व में लोकप्रिय सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कल्पना सोरेन को फूलमाला से लाद दिया।
इतना ही नहीं दीपक तिवारी की जमीनी कार्यशैली की जीवंत तस्वीर भी लोगों ने देखी, जब झारखंड आंदोलन की पृष्ठभूमि पर बनी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का आज फिर से रौनक लौट आया, नीजी खर्च से रंग रोगन के उपरांत सजा-धजा कर भगवान बिरसा मुंडा स्मारक स्थल का स्वरूप याद दिलाया।
कल्पना सोरेन जी को ज्ञात कराया कि ऐसे स्थलों पर ही झारखंड निर्माण की आधारशिला रखी गई थी। तीस साल पहले दिशोम गुरु शिबू सोरेन के हाथों लोकार्पण हुए दिवंगत खुर्शीद अहमद एवं साथियों द्वारा बनाए गये आज उपेक्षित भगवान बिरसा की प्रतिमा पर सशक्त महिला का चेहरा