घाघरा:- घाघरा बस्ती निवासी 22 वर्षीय नितेष उरांव को आखिरकार गुरुवार को बीडीओ दिनेश कुमार के द्वारा सदर अस्पताल गुमला भेजा गया। सदर पंचायत के मुखिया योगेंद्र भगत एवं अजय जायसवाल ने अपने निजी वाहन से नितेष को गुमला ले जाया गया। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक ने नितेष को रिम्स रांची भिजवाया। उन्होंने रिम्स में दूरभाष पर बात कर नितेष के इलाज की ब्यवस्था बनाई। नितेष के पिता सहित अन्य परिजन के शारीरिक रूप से कामयाब नही होने के कारण उसके साथ एक ब्यक्ति को भेजा गया है।
जिसका खर्च प्रखंड प्रशासन, अंचल प्रशासन एवं घाघरा के ग्रामीणों ने सभी कर्मी के सहयोग से उठाने की बात कही। गुरुवार को बीडीओ दिनेश कुमार ने पांच हजार रुपये नितेष के साथ गए ब्यक्ति को दिया। जबकि घाघरा के लोगों ने भी पांच हजार रुपये का सहयोग दिया। ताकि नितेश के साथ इलाज के क्रम में उक्त ब्यक्त का साथ मिल सके।