Views: 393
0 0
जिला पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक में पर्यटन के विकास के लिए दिए कई दिशा निर्देश

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

जिला पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक में पर्यटन के विकास के लिए दिए कई दिशा निर्देश

संवाददातालातेहार:-जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक उपायुक्त गरिमा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में लातेहार जिले के अंतर्गत प्रमुख पर्यटक स्थलों को विकसित करने के संबंध में तथा चिन्हित किए गए पर्यटक स्थलों में अब तक किए गए कार्यों को लेकर विस्तृत समीक्षा कर कई दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान लातेहार…

जिला पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक में पर्यटन के विकास के लिए दिए कई दिशा निर्देश
Read Time:2 Minute, 50 Second
जिला पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक में पर्यटन के विकास के लिए दिए कई दिशा निर्देश


संवाददाता
लातेहार:-जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक उपायुक्त गरिमा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में लातेहार जिले के अंतर्गत प्रमुख पर्यटक स्थलों को विकसित करने के संबंध में तथा चिन्हित किए गए पर्यटक स्थलों में अब तक किए गए कार्यों को लेकर विस्तृत समीक्षा कर कई दिशा निर्देश दिया गया।

इस दौरान लातेहार प्रखण्ड मुख्यालय स्थित ततहापानी गर्म जलकुंड को श्रेणी डी में अधिसूचित करने, लातेहार जिला अन्तर्गत पर्यटक स्थलों के देख-रेख एवं पर्यटकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निमित ग्रामीण क्षेत्र में पर्यटन प्रबंधन क्लब का गठन किये जाने, नेतरहाट में एस्ट्रो पार्क एवं डिजिटल तारामंडल अंतरिक्ष और खगोल विज्ञान शिक्षा केंद्र की स्थापन हेतु अनुशंसा पत्र उपलब्ध करने , 3 दिवसीय पर्यटन महोत्सव नेतरहाट का आयोजन करने, जिला अन्तर्गत पर्यटक स्थलों के विकास कार्य एवं नये पर्यटक स्थलों को श्रेणीवार अधिसूचित करने के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए नोडल पदाधिकारी पर्यटन कोषांग को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।


इस दौरान उपायुक्त ने समिति के सदस्यों से फील्ड भ्रमण करने की बात कही, पर्यटन एवं खेल के लिए किस तरह की विकास किए जाएं एवं संवेदक द्वारा गुणवत्तापूर्ण कार्य हो रहा है या नहीं इसकी समीक्षा करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल, उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, परियोजना निदेशक आईटीडीए प्रवीण कुमार गगराई, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, सांसद प्रतिनिधि, चतरा विनीत मधुकर, जिला खेल पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी पर्यटन कोषांग संजीत कुमार, नोडल पदाधिकारी डीएमएफटी संतोष भगत, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य प्रमंडल, एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

जिला पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक में पर्यटन के विकास के लिए दिए कई दिशा निर्देश

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports