Views: 393
0 0
मौसम विभाग ने 11 जून तक के लिए हीटवेव का अलर्टमौसम विभाग

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

मौसम विभाग ने 11 जून तक के लिए हीटवेव का अलर्ट

15 के बाद मिल सकती है थोड़ी राहत,जानिए मौसम का हाल..! झारखंड में गरमी अभी और झुलसाने वाली है। मौसम विभाग ने 11 जून तक के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। हालांकि इस दौरान बादलों की लुकाछिपी भी जारी है। कुछ इलाकों में गरमी के बावजूद बीच-बीच में बूंदाबांदी होगी। वहीं आकाशीय बिजली…

मौसम विभाग ने 11 जून तक के लिए हीटवेव का अलर्ट
Read Time:2 Minute, 48 Second

15 के बाद मिल सकती है थोड़ी राहत,जानिए मौसम का हाल..!

मौसम विभाग ने 11 जून तक के लिए हीटवेव का अलर्ट

झारखंड में गरमी अभी और झुलसाने वाली है। मौसम विभाग ने 11 जून तक के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। हालांकि इस दौरान बादलों की लुकाछिपी भी जारी है। कुछ इलाकों में गरमी के बावजूद बीच-बीच में बूंदाबांदी होगी। वहीं आकाशीय बिजली का भी कहर देखने को मिलेगा।

ज्यादातर जगहों में तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास होगा।

मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड के उत्तर, पश्चिम, मध्य औऱ निकवटर्ती उत्तर- पूर्वी भागों में लू चलेगी। हालांकि बाकी हिस्सों में 11 जून तक मध्य और दक्षिणी भाग में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे के बारिश की संभावना है। राज्य के कई हिस्सों में आसमान में हल्के बादल नजर आ सकते हैं, लेकिन इससे किसी बड़े राहत की उम्मीद नहीं है।

मौसम विभाग की मानें तो झारखंड के पलामू, चतरा, कोडरमा, गढ़वा, गिरिडीह, देवघर , गोड्डा के इलाके शामिल है। जबकि पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम के साथ- साथ सिमडेगा, गुमला और खूंटी के इलाकों में आसमान में बादल छाये रहेंगे।

हालांकि 12 जून तक सबसे ज्यादा गर्म इलाकों में गढ़वा, पलामू , चतरा और लातेहार का इलाका शामिल है। 12 जून तक राज्य के दूसरे हिस्सों में मौसम बदल सकता है। राज्य में जिन इलाकों में आज बारिश की संभावना है, उनमें लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम शामिल है। हालांकि मौसम विभाग ने 15 जून के बाद राहत की बात कही है।

15 जून के बाद मानसून का असर दिखने लगेगा। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले सप्ताह से प्री मानसून की आहट दिखायी देने लगेगी। गरज चमक के साथ बारिश भी होगी। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार झारखंड में तय समय के पहले ही मानसून पहुंचेगा। मानसून को लेकर अच्छी खबर ये भी है कि पिछली बार से ज्यादा इस बार बारिश होगी।

Loading

मौसम विभाग ने 11 जून तक के लिए हीटवेव का अलर्ट

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports