गुमला/घाघरा:- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा में मिर्गी रोगियों का इलाज एम्स दिल्ली के प्रोफेसर डॉ ममता भूषण सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर 272 मिर्गी से पीड़ित महिला, पुरुष एवं बच्चे रोगियों का इलाज एवं मुफ्त दवा का वितरण किया गया। मिर्गी से संबंधित 16 प्रकार के दवाओं की मुक्कमल ब्यवस्था की गई थी और रोगियों के जांच के उपरांत आवश्यक दवाओं का वितरण किया जा रहा था। रजिस्ट्रेशन से लेकर विभिन्न प्रकार की ब्यबस्था से संबंधित आठ काउंटर बनाये गए थे एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कर्मियों को अलग अलग जिम्मेवारियां सौपी गयी थी ताकि सभी प्रकार के कार्यों का निष्पादन सिस्टमेटिक ढंग से हो सके। रोगियों के रजिस्ट्रेशन के अनुसार उक्त शिविर में गुमला एवं लोहरदगा जिले के अधिकांश मरीज अपना इलाज कराने पहुचे थे।
सभी मरीजों के लिए भोजन की भी ब्यवस्था की गई थी। शिविर की सफलता में सीएचसी घाघरा के चिकित्सा प्रभारी डॉ ए के एक्का, अमित प्रसाद, आलोक राय, कंचन किरण मिंज, भोला बड़ाईक, रमेश लोहरा, दिनु कुमार सहित अन्य लोगों की भूमिका रही।